ताज़ा ख़बरें

मसूरी विधानसभा क्षेत्र होगा प्रदेश का सबसे विकसित विधानसभा क्षेत्रः सीएम

देहरादून । रक्षाबंधन के पावन पर्व के आगमन पर देहरादून के गुनियालगांव की बहनों द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं मंत्री गणेश जोशी को गुनियालगांव स्थित सामुदायिक भवन में रक्षा सूत्र बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लोक कलाकारों द्वारा गढ़वाली, गोर्खाली, कुमाऊनी आदि विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अतिथिगणों का स्वागत विशाल पुष्पमाला व शॉल भेंट कर किया गया। उपस्थित महिलाओ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व काबीना मंत्री गणेश जोशी की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री व काबीना मंत्री द्वारा महिलाओं को उपहार भेंट किए गए।
     कैबिनेट मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री धामी का रक्षाबंधन की पूर्व बेला पर आयोजित कार्यक्रम में भव्य स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री ने विधायक बनाने हेतु जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब वह पहली बार इन लोगों के बीच में आए थे, तब उन्होंने कहा था कि अगर वह चुनाव जीते हैं तो वह एक नेता नहीं बल्कि एक बेटे और एक भाई के रूप में जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा दिलों की धड़कन, यशस्वी, जन लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मसूरी की जनता का मान रखते हुए कार्यक्रम में पहुंचने के लिए धन्यवाद एवं आभार। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उनसे कह रहे थे कि दौरे पर कब जाओगे, जिस पर उन्होंने कहा कि बहनों के साथ रक्षाबंधन बनाने के बाद ही वह दौरे पर जाएंगे। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप के आशीर्वाद से ही मैं विधायक बन पाया हूं , और आज काबीना मंत्री हूं, यह कहीं ना कहीं आप की ही दुआओं का असर है। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां के लोगों से इनका विशेष लगाव है और वह हमेशा ही प्रयासरत रहते हैं कि जनता की के लिए ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए विभिन्न जनहित योजनाओं हेतु आभार प्रकट किया एवं धन्यवाद दिया।
     कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित जनता को आगामी रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में आमंत्रित करने हेतु धन्यवाद प्रकट किया। कैबिनेट मंत्री की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आप लोग जितना प्यार अपने विधायक भाई से करते हैं उससे कहीं ज्यादा स्नेह जोशी जी का आपसे है। उन्होंने कहा कि मैंने गणेश जोशी जैसा ज्यादा काम करने वाला नेता आज तक नहीं देखा, जो हर समय अपने क्षेत्रवासियों के लिए कार्यरत रहते हैं। सरकार की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार आमजन की सरकार है, जो समाज के हर वर्ग के विकास के लिए सदैव कार्यरत रहती है। इस अवसर पर कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर मंत्री संध्या थापा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति कोटिया, अनुराग, ग्राम प्रधान सीता देवी, किरन, निर्मला जोशी, लक्ष्मण सिंह, नैन सिंह पंवार, प्रेम पंवार, समुन्दर सिंह, विमल क्षेत्री आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Car Shire || Auto Mechanic & Repair WordPress Theme Car Wash – Auto Spa WordPress Theme Car Zone – Towing & Repair WordPress Theme Carbon – Car Service Elementor Template Kit CarCare – Auto Service & Repair Elementor Template Kit Card Slider – Addon for WPBakery Page Builder Carddio – Card Payment & Online Banking Elementor Template Kit CarDealerz – Auto Dealer & Auto Shop Website Elementor Template Kit Cardioly – Cardiologist and Medical WordPress theme CardLab – Prepaid Card Selling WordPress Plugin