Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

महाजनसंपर्क अभियान की तैयारियों को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पाधिकारियों संग की बैठक

देहरादून । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर देश भर में महा जनंसपर्क अभियान चलाने के दिशानिर्देश के क्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान को लेकर मसूरी विधानसभा के पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगामी पार्टी के प्रस्तावित कार्यक्रमो को लेकर बैठक की।
बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित होने वाले पार्टी के प्रस्तावित कार्यक्रमो की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमो के सफल क्रियान्वयन हेतु भी पाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने कहा अगले माह तक प्रदेश भर में चलने वाले इस महा जनसंपर्क अभियान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 09 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित महाजन संपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए पाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान कर बदलते भारत में सहयोगी बनकर केंद्र सरकार के 9 वर्षों के विकास की उपलब्धियां गांव की अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने की भी अपील की।
मंत्री जोशी ने पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए केंद व राज्य सरकार के कामों को जन-जन तक पहुंचाने व वंचितों, शोषितों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का भी आव्हान किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन नौ वर्षाे में अभूतपूर्व कार्य किए है। उन्होंने कहा मोदी सरकार के 09 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के रहे हैं। उन्होंने कहा इन नौ वर्षाे में राष्ट्रीय सुरक्षा आत्मनिर्भरता  वैश्विक प्रतिष्ठा आर्थिक सुदृढ़ीकरण आदि क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। साथ ही मंत्री ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के 09 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर बैठक में महाजनसंपर्क अभियान के संयोजक सुरेन्द्र राणा, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, राकेश रावत, डॉ बबीता सहोत्रा, उत्तम चंद रमोला, संध्या थापा, प्रभा साह, आशीष थापा, किरण, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
WordPress Themes Map Markers – Multipurpose WordPress Plugin Mapan – Digital Marketing Template Kits Maple | Clean Minimal Multi-Purpose WordPress Theme Mapplic - Custom Interactive Map WordPress Plugin Marami – Snack Brand & Bakery Template Kit Marblex - Marble & Tiles WordPress Theme Marcell | Personal Blog & Magazine WordPress Theme Marco Good – Fast Food Restaurant WordPress Theme Margin | Elementor Marketing SEO RTL WordPress Theme Marinio – Surfing & Scuba Diving WordPress Theme