Header Banner
ताज़ा ख़बरें

महापौर गामा ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन        

देहरादून । देहरादून नगरनिगम के महापौर सुनील उनियाल गामा ने अपना जन्मदिन बेहद सादगी से अनाथ बच्चों के बीच केक काटकर मनाया। महापौर सुनील उनियाल गामा को उनके जन्मदिन पर कल से ही कई दिग्गज नेताओं व कार्यकर्ताओं और जनता ने सोशल मीडिया व फोन पर बधाई संदेश देना शुरू कर दिया था।
आज सुबह श्री गामा ने पूजा-अर्चना की। उसके बाद उनके घर पहुंचे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व पार्षदों और सैकड़ों लोग बधाई देने पहुंचे। सभी का अभिवादन कर महापौर सीधे बद्रीपुर में स्थित अपना घर अनाथालय में सुबह 11.30 गए और अनाथ बच्चों के साथ केक काटकर उनको फल वितरित कर करीब एक घंटा उनके साथ बिताया। महापौर गामा ने उन बच्चियों के साथ काफी देर तक बात कर उनके हर सुख दुख में साथ देने का वादा किया। बच्चे महापौर को देखकर बेहद उत्साहित नजर आए। सभी ने महापौर के उज्जवल भविष्य और दीर्घायु होने की कामना की। इस बीच महापौर ने अपने संदेश में दून वासियों से अपील की कि वे स्वच्छ दून व सुंदर दून बनाने में अपना सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes SquaDrone – Drone & UAV Business Square – Real Estate WordPress Theme Squareroot – WordPress Resume Theme Squares – Interactive Design Agency Portfolio WordPress Theme Squaretype – Modern Blog WordPress Theme Sørina – Creative Portfolio WordPress Theme Stack – Clean Responsive Bootstrap 4 Admin Dashboard Template Stack – Multi Purpose HTML with Page Builder StaffScout – Job Board and Employment WordPress Theme Stamin – Fitness and Gym WordPress Theme