Header Banner
ताज़ा ख़बरें

गरीब बच्चांे को आखर ज्ञान बांट रही ज्योति

देहरादून । यूं तो उतराखण्ड में सामाजिक संस्था पचास हजार से अधिक है। लेकिन कुछ ही है जो समाज में जागरूकता और निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है। देहरादून की आकाश ग्रामीण शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्था की बात करें तो, यह समिति लंबे समय से निराश्रित गरीब बच्चो को आखर ज्ञान दे साक्षर करने का प्रयास कर रही है। समिति की प्रोजेक्ट मैनेजर ज्योति बताती है कि उनकी समिति जनजागरण अभियान के साथ-साथ महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। गरीब बच्चों को साक्षर बनाने के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। बच्चांे को शिक्षा के साथ ही खेल देश प्रेम के प्रति भी जागरूक किया जाता है। उनकी टीम के सदस्य लक्ष्मी, वर्णिका, संकुतला रीना,हेमलता बताती है कि उनकी समिति जनजागरण अभियान के साथ-साथ महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही हैं। गरीब बच्चों को साक्षर बनाने के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। बच्चों को शिक्षा के साथ ही खेल, देश प्रेम के प्रति भी जागरूक किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!