Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

अनिल बलूनी का कर्णप्रयाग दौरा बना विकास और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक

चमोली। गढ़वाल लोक सभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्त एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने जनपद चमोली के कर्णप्रयाग नगर में विभिन्न विकासात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने कर्णप्रयाग नगरपालिका परिषद के तत्वाधान में अलकनंदा एवं पिंडर नदी के पवित्र संगम पर स्थित दानवीर कर्ण मंदिर परिसर में स्थापित 100 फीट ऊँचे भव्य राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर श्री बलूनी ने कहा कि सैन्यभूमि उत्तराखंड की यह पावन धरती, जिसने देश को अनगिनत वीर सैनिक दिए हैं, उस वीरभूमि पर तिरंगे का यह भव्य स्वरूप प्रत्येक नागरिक के हृदय में राष्ट्रभक्ति और गर्व की भावना को और अधिक सशक्त करेगा। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा हमारे वीर जवानों के त्याग, बलिदान और समर्पण का जीवंत प्रतीक है तथा इसकी स्थापना से कर्णप्रयाग की पहचान और अधिक गौरवशाली बनेगी और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरणा मिलती रहेगी।

सांसद श्री बलूनी ने कर्णप्रयाग नगर में नवनिर्मित सेल्फी प्वाइंट का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह सेल्फी प्वाइंट स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनने के साथ-साथ कर्णप्रयाग आने वाले पर्यटकों को देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत एवं प्राकृतिक सुंदरता से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास नगर के सौंदर्यीकरण, पर्यटन संवर्धन एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सांसद अनिल बलूनी ने कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय जनता, जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद भी किया। इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों, जनसमस्याओं एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि गढ़वाल सहित पूरे उत्तराखंड की सम्मानित जनता का अपार स्नेह एवं विश्वास आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निरंतर प्राप्त हो रहा है तथा उनके नेतृत्व में ट्रिपल इंजन की सरकार जनाकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है।

सांसद श्री बलूनी ने कहा कि गढ़वाल के समग्र विकास एवं जन-जन के कल्याण के लिए वे पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं और उनका प्रयास है कि क्षेत्र के प्रत्येक गाँव, प्रत्येक परिवार और प्रत्येक युवा को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Multi Vendor Daily Deals Plugin for WooCommerce Multi-Vendor SMS Notification for WooCommerce Multicon – Multi-Purpose Construction Industry Theme Multikart – eCommerce HTML + Admin + Email + Invoice Template Multikart – React Next JS Multipurpose Ecommerce, React Hooks , Context API MultiLive – Multiple Live Stream Broadcaster Plugin for WordPress Multimedia Responsive Carousel with Image Video Audio Support – WordPress Plugin Multinews | Multi-purpose WordPress News,Magazine Multiple Vendor for Rental Marketplace in WooCommerce (add-ons) MultiPurpose Before After Slider