Header Banner
ताज़ा ख़बरें

बमोथ की बेटी मुन्नी देवी ने एशियन पावरलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण, गांव में जश्न का माहौल

चमोली। चमोली जनपद के पोखरी विकासखंड के ग्राम बमोथ की बेटी मुन्नी देवी ने एशियन स्तर की पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गांव में खुशी की लहर है और ग्रामीणों ने भव्य स्वागत कर अपनी खुशी जाहिर की।
ग्राम बमोथ पहुंचने पर प्रधानपति प्रीतम ठाकुर ने मुन्नी देवी का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह पूरे गांव के लिए गर्व का विषय है कि यहां की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम ऊंचा किया है।
मुन्नी देवी का मायका ग्राम बमोथ में है, जबकि उनका ससुराल पंचायत कुंजासू में है। उनकी इस उपलब्धि से कुंजासू में भी जश्न का माहौल है। मुन्नी ने 70 किलोग्राम वजन वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए एशियन स्तर पर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
मुन्नी देवी ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर अभ्यास, अनुशासन और उच्च प्रदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करना और पावरलिफ्टिंग में नए कीर्तिमान स्थापित करना उनके लिए गर्व का क्षण है।
उनके पिता सुरेन्द्र लाल और माता सरोजनी देवी ने भावुक होकर कहा कि बेटी की कड़ी मेहनत रंग लाई है और यह परिवार के लिए अत्यंत गर्व का अवसर है।
ग्राम प्रधान कुंजासू मधु देवी तथा क्षेत्र पंचायत ज्येष्ठ प्रमुख ऊषा देवी ने भी मुन्नी देवी को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि न केवल चमोली जनपद बल्कि पोखरी विकासखंड और कुंजासू गांव के लिए भी गौरव का पल है। उन्होंने कहा कि मुन्नी देवी की सफलता क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।
मुन्नी देवी की इस शानदार उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि पहाड़ की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है और हर कोई इस होनहार बेटी पर गर्व महसूस कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Enjoy – WordPress Magazine and Blog Theme Enliven ’em! – SVG Animation Engine for WordPress Eno – Portfolio Agency WordPress Enormous – Responsive Multi-Purpose WordPress Theme Enova – Multipurpose Business WordPress Theme Enrique – Personal CV-Resume & Portfolio Elementor Template Kit Enton – Creative Agency Elementor Template Kit Entourage – Movie/Film/Cinema/TV WordPress Theme Entox – Car Rental Marketplace Elementor Template Kit Entox – Rental Marketplace WordPress Theme