Header Banner
ताज़ा ख़बरें

जोगिन्दर सिंह पुंडीर को भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में किया गया शामिल 

देहरादून । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार भाजपा व भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा की। जिसमे उत्तराखण्ड से जोगिन्दर सिंह पुंडीर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष को भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों शामिल किया गया।
हाल ही में इस सम्बन्ध में राजकुमार चाहर, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा (लोकसभा संसद सदस्य) द्वारा आधिकारिक पत्र द्वारा उन्हें भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नामित किये जाने पर सूचित किया गया। भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में देश भर से 42 सदस्य नामित किये गए हैं। भाजपा महानगर कार्यालय में आज सीताराम राम भट्ट, महानगर भाजपा अध्यक्ष द्वारा जोगिन्दर सिंह पुंडीर, भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बनने पर पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी गयी। राजेश कम्बोज, अध्यक्ष, महानगर किसान मोर्चा, सुभाष बालियान, महामंत्री, महानगर किसान मोर्चा, प्रदीप दुग्गल, महामंत्री, महानगर किसान मोर्चा, एस पी सिंह, मण्डल, अध्यक्ष किसान मोर्चा, जी एम एस, तेजपाल सिंह, मण्डल,अध्यक्ष, किसान मोर्चा, प्रेमनगर और अन्य कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहना कर उनका स्वागत करते हुए बधाई दी।
 इस अवसर पर जोगिन्दर सिंह पुंडीर, भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रमुखों का धन्यवाद करते हुए कहा देश के यशस्वी प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ सबका विकास सिद्धांत पर हमारे द्वारा पार्टी को मजबूत किया जायेगा और अधिक से अधिक जनता को अपने साथ जोड़ा जायेगा। उत्तराखंड से मुझे भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में नामित करने पर मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तथा प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूँ। उन्होंने गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने पे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Askka – Candle Shop WordPress Theme Asona – Blog and Magazine WordPress Theme Aspien – Business Connecting Elementor Template Kit Aspire - SEO & Digital Marketing Elementor Template Kit Asri – Multi-Purpose Elementor WordPress Theme Asset CleanUp Page Speed Booster PRO Assyrian – Responsive Fashion WordPress Theme Ast Fulfillment Manager ( Formerly Advanced Shipment Tracking Pro ) Astana – Real Estate & Architecture Elementor Template Kit Asteno – Wine & Vineyard WP Theme