Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

ISRT के राज्य चैप्टर का गठन, नेतृत्व संभालेंगे महेंद्र भंडारी और अभय नेगी

देहरादून। इंडियन सोसाइटी ऑफ रेडियोग्राफर एंड टेक्नोलॉजिस्ट के स्टेट चैप्टर का गठन रविवार को रिस्पना पुल स्थित एक होटल में किया गया। कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने शिरकत कर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने, रेडियोग्राफरों के हक, सम्मान और तकनीकी उन्नयन को प्राथमिकता देने की बात कही। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय काउंसिल सदस्य पंकज सिंह, नेशनल सेक्रेट्री (ऑपरेशन) श्री कुमार आर. चंद्रन और चंडीगढ़ के जनरल सेक्रेटरी गोपी डोभाल शामिल रहे।

आयोजन में दून मेडिकल कॉलेज के आरएसओ एवं सीपीआरओ महेंद्र भंडारी को प्रदेश अध्यक्ष और टिहरी जिला अस्पताल के वरिष्ठ रेडियोग्राफर अभय नेगी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनंत राम उनियाल, उपाध्यक्ष विनोद तोमर, कोषाध्यक्ष बीनू परिहार, उपाध्यक्ष (ऑपरेशन) लुकमान चौधरी, उपाध्यक्ष (प्रोफेशनल डेवलपमेंट) दिव्या चौहान, उपाध्यक्ष (पब्लिक रिलेशन) संदीप राणा, उपाध्यक्ष (वेलफेयर) प्रशांत जुयाल, उपाध्यक्ष (कोऑर्डिनेशन) रोहित रंजन और स्टेट प्रवक्ता जसलीन कौर का चयन किया गया।

अथितियों ने कहा कि रेडियोग्राफर चिकित्सा व्यवस्था की रीढ़ हैं, जो पर्दे के पीछे रहकर इलाज की प्रक्रिया को सुरक्षित और प्रभावी बनाते हैं। उन्होंने कहा कि तकनीक तेजी से बदल रही है, ऐसे में रेडियोग्राफरों को निरंतर सीखते रहना होगा। संस्था द्वारा सम्मेलन, गोष्ठी और अन्य गतिविधियों के माध्यम से सदस्यों को नई एवं आधुनिक तकनीक से अपडेट किया जाएगा, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो सके।

कार्यक्रम में बताया गया कि संस्था का पूरे देश में 22 हजार से अधिक सदस्यों का नेटवर्क तैयार है, जो स्वास्थ्य व्यवस्था में तकनीकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र भंडारी और महामंत्री अभय नेगी ने कहा कि प्रदेश में रोजगार, पदोन्नति, वेतन सहित अन्य मसलों को प्रखरता से उठाया जाएगा। एलाइड हेल्थ प्रोफेशन के विस्तार के साथ राज्य के अधिकाधिक रेडियोग्राफरों को जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।

कार्यक्रम में आनंद कुमार, नवीन पाल, बसंती नेगी, अमन, माजिद, आदित्य नौटियाल, प्रशांत, विनोद चमोली सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Multi Vendor Daily Deals Plugin for WooCommerce Multi-Vendor SMS Notification for WooCommerce Multicon – Multi-Purpose Construction Industry Theme Multikart – eCommerce HTML + Admin + Email + Invoice Template Multikart – React Next JS Multipurpose Ecommerce, React Hooks , Context API MultiLive – Multiple Live Stream Broadcaster Plugin for WordPress Multimedia Responsive Carousel with Image Video Audio Support – WordPress Plugin Multinews | Multi-purpose WordPress News,Magazine Multiple Vendor for Rental Marketplace in WooCommerce (add-ons) MultiPurpose Before After Slider