Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

आवेश में आकर गार्ड ने मैनेजर पर पेट्रोल छिड़कर लगाई आग

पिथौरागढ़। मामूली विवाद के चलते तैश में आकर एक गार्ड ने बैंक मैनेजर पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने बैंक मैनेजर को अस्पताल पहुंचाया जहंा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं पुलिस गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है।
यह सनसनी खेज घटना धारचूला स्थित एसबीआई बैंक में घटित हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह बैंक मैनेजर और गार्ड के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद गार्ड ने तैश में आकर बैंक मैनेजर के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से बैंक में अफरा तफरी फैल गयी। मामले की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल बैंक मैनेजर को अस्पताल पहुंचाया जहंा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं गार्ड को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गयी है। चिकित्सकों के अनुसार बैंक मैनेजर मोहम्मद ओवेस निवासी बिहार 40 प्रतिशत के करीब जल चुके हैं। वहीं बैककर्मियों द्वारा मैनेजर को इलाज के लिए बाहर जाने को हेली सेवा उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है।

error: Content is protected !!
WordPress Themes Cabello – Professional Stylist Elementor Template Kit Cabin – Beautiful Vintage WordPress Theme Caden Mega Store Responsive WordPress Theme Cafert – Cafe and Restaurant Elementor Template Kit Cafert – Cafe and Restaurant WordPress Theme Cake Bakery – Pastry WordPress Cake & Bakery WordPress Theme Cakecane – Cake & Pastry Elementor Template Kit Cakecrumbs – Bakery Elementor Template kit Cakeryshop – Bakery Business Template Kit