Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

देश की आन-बान-शान की रक्षा को घर-घर फहरायें तिरंगाः महाराज

उत्तरकाशी। प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद भ्रमण के दूसरे दिन अपने दौरे की शुरूआत काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के साथ की। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की।
मंत्री सतपाल महाराज ने गुरूवार को अपने दौरे की शुरूआत काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करने के साथ की। इस अवसर पर कैबिनेटमंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि अपने देश की आन बान और शान की रक्षा के लिए घर-घर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि जब महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू जी का ऑफिशियल चित्र आ जाए तो उसे ढोल दमाऊ बजाते हुए बड़े हर्ष और उल्लास के साथ पंचायत भवनों में लगाएं।
उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए प्रसन्नता की बात है कि द्रोपति मुर्मू जी देश में अनुसूचित जनजाति की पहली महिला राष्ट्रपति बनी हैं। इससे स्पष्ट है कि देश में आखिरी पायदान पर खडे़ है व्यक्ति को भी आज सर्वाेच्च पद पर बैठने का अवसर मिल रहा है। जनपद भ्रमण के दौरान कैबिनेट
मंत्री सतपाल महाराज ने पार्किंग और कूड़ा निस्तारण की समस्याओं को देखते हुए कहा कि शीघ्र ही कूड़े के निस्तारण के लिए मशीनें लगाई जाएगीं और पंचायत स्तर पर जगह-जगह वैक्यूम क्लीनर भी दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तरकाशी, गुप्तकाशी और काशीपुर तीनों काशियों का लगातार विकास कर रही है। श्री महाराज ने कहा कि हमारी सरकार ग्राम सभाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। न्याय पंचायत स्तर पर दीनदयाल मिनी सचिवालय की स्थापना कर एकल खिड़की सिस्टम किया जाएगा। उन्होने कहा जादूंग और नीलांग वैली मैं जहां भी हम पर्यटन को बढ़ा सकते हैं उसके लिए प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश चौहान, जिलाधिकारी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Zuka – Clean, Minimal WooCommerce Theme Zukahost – Domain & Web Hosting Template Kit Zukares – Restaurant & Cafe Food Elementor Template Kit Zumar – Creative & Multipurpose Elementor WordPress Theme Zumbla Deluxe (Admob + GDPR + Android Studio) Zumma – Multipurpose WooCommerce Theme Zungo – Creative Consulting Business WordPress Landing Page Theme Zunzo – Running Club and Sports WooCommerce Theme Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player With History – Elementor Widget Addon