Header Banner
ताज़ा ख़बरें

हरितालिका तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

ऋषिकेश । ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत साहब नगर स्थित हिमालय देवी मंदिर के परिसर में गोरखाली महिला हरितालिका तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव के दौरान बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी शशि प्रभा अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने हिमालय देवी मंदिर को अपनी विधायक निधि से 4 लाख रुपए देने की घोषणा की वहीं कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली 65 महिलाओं को अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से दो-दो हजार रुपये देने की भी घोषणा की।
        तीज महोत्सव के दौरान  महिलाओं द्वारा अपनी लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।वहीं गोरखाली सुधार सभा द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को गोरखाली टोपी पहना कर सम्मानित किया गया।महोत्सव के दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने नेपाली भाषा में उपस्थित लोगों को संबोधित कर हरितालिका तीज की बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं भगवान शिव और माता पार्वती से सभी की मनोकामना पूर्ण होने की कामना की।
          इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने कहा की भारत वर्ष उत्सवों का देश है और यहां सभी पर्वों को पूरी श्रद्घा और उर्जा के साथ मनाया जाता है। तीज का त्यौहार महिलाओं के आस्था व विश्वास का पर्व है।
उन्होंने कहा कि हरितालिका तीज संपूर्ण भारतवर्ष में निवास करने वाले हिंदू समाज में मनाए जाने वाला महिलाओं का एक पवित्र धार्मिक सौभाग्यशाली पर्व है।अपने पति तथा परिवार के सौभाग्य एवं  सुख शांति हेतु हिंदू नारियों द्वारा मांगलिक अनुष्ठान के रूप में मनाया जाने वाला यह पर्व हमारी संस्कृति की झलक को दिखाता है।
          श्री अग्रवाल ने कहा कि गोरखाली समाज अपने त्योहारों को जिस उत्साह के साथ मनाते हैं इससे उनकी अलग पहचान बनती है।त्योहार व मेले आपसी भाईचारे व मिलन के प्रतीक होते हैं यह हमारे विचार और सोच को आगे बढ़ाने का काम करते हैं।लोकगीत व नृत्य इस पर्व की आत्मा है यही हमारी संस्कृति भाषा एवं परंपरा के मूल्यों को दर्शाते हैं।ऐसे पर्व हमारी पुरातन संस्कृति को बनाए रखते हैं।
         इस अवसर पर  डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष बुध बहादुर गुरुंग, मंदिर के अध्यक्ष दिल बहादुर खत्री, पूर्व मंदिर अध्यक्ष युद्ध बहादुर भंडारी, सम्भु गुरुंग, तीज कमेटी के अध्यक्ष संगीता गुरुंग, उपाध्यक्ष आरती थापा, आशा पुन, अनिल भंडारी, के के थापा, धीरज थापा, संतोषी शर्मा, गीता भंडारी, अंबिका सजवान, कृष्णा रमोला, अनीता प्रधान, समा पवार, अनीता राणा, रीना रांगड, स्नेह लता भंडारी, प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा, विमला नैथानी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Creptaam – Bitcoin, ICO Landing and Cryptocurrency WordPress Theme Crespo – Fast Food Restaurant Elementor Template Kit Cresta – IT Solutions & Technology WordPress Theme Creta – Flower Shop WooCommerce WordPress Theme Crete – Personal Portfolio and Creative Agency WordPress Theme Crevia - Craft & Handmade Creations Elementor Template Kit Crework | Coworking and Creative Space WordPress Theme Criativo – Creative Agency & Portfolio Elementor Template Kit Criptix – Cryptocurrency Blockchain & Bitcoin Elementor Template Kit Cripto – Cryptocurrency & Bitcoin Elementor Template Kit