Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का हुआ स्वागत

हरिद्वार। जगजीतपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ऋषि पाल और भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने अनुसूचित मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री ऋषिपाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार दलितों के उत्थान के कृत संकल्पित हैं। योजनाओं को दिलाने के लिए कार्यकर्ता गांव गांव घर घर जाकर लाभ दिलाएं।
भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती की ओर बढ़ रहा है। अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश की ऐसी पार्टी है, जो राष्ट्र को सवीपरि मानकर सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास के साथ काम कर रही है। अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की धामी सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को समान रूप से मिल रहा है। देश तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर रहा है। स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रदेश मंत्री दीपिका राठौर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, मंडल अध्यक्ष लोकेश कुमार, जगजीवन राम, प्रिंस लोहाट, दर्शना सिंह, चंद किरण, जोगिंदर राठौर, वीरेंद्र सिंह, जॉनी, प्रताप सिंह, पंकज बागड़ी, विशु कुमार, पिंकी मोरिया, गौरव कुमार, तुषार, नरेश कुमार, दीपक कुमार, धीर सिंह, नरेश कुमार, अंकित कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
WordPress Themes Cabello – Professional Stylist Elementor Template Kit Cabin – Beautiful Vintage WordPress Theme Caden Mega Store Responsive WordPress Theme Cafert – Cafe and Restaurant Elementor Template Kit Cafert – Cafe and Restaurant WordPress Theme Cake Bakery – Pastry WordPress Cake & Bakery WordPress Theme Cakecane – Cake & Pastry Elementor Template Kit Cakecrumbs – Bakery Elementor Template kit Cakeryshop – Bakery Business Template Kit