Header Banner
ताज़ा ख़बरें

68 लाख की साइबर धोखाधड़ी में दिल्ली आईडीएफसी बैंक का मैनेजर गिरफ्तार

देहरादून । 68 लाख की साइबर क्राइम धोखाधड़ी मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने दिल्ली के बैंक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। बीमा पॉलिसी के नवीनीकरण और प्रीमियर को शेयर मार्केट में लगाकर भारी मुनाफा दिलाने के नाम पर फ्रॉड करने मामले में दर्ज मुकदमे के आधार पर एसटीएफ द्वारा दिल्ली स्थित आईडीएफसी बैंक मैनेजर आदित्य त्यागी गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसटीएफ के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी आदित्य त्यागी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं इस धोखाधड़ी मामले में मुख्य अभियुक्त देवेश नंदी की पूर्व में गिरफ्तारी की जा चुका है। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक देहरादून के रायपुर निवासी शिकायतकर्ता द्वारा साइबर पुलिस स्टेशन उत्तराखंड में मुकदमा दर्ज कराया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार आईडीएफसी बैंक अधिकारी आदित्य त्यागी द्वारा बीमा पॉलिसी को नवीनीकरण और प्रीमियर की धनराशि को शेयर मार्केट में लगाकर भारी मुनाफा करने का झांसा देकर ऑनलाइन 68 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी की गई। हालांकि इस मामले में मुख्य अभियुक्त देवेश नंदी को एसटीएफ पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फिलहाल दिल्ली से गिरफ्तार किए गए आईडीएफसी बैंक के अधिकारी आदित्य त्यागी से पूछताछ कर देहरादून कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Creptaam – Bitcoin, ICO Landing and Cryptocurrency WordPress Theme Crespo – Fast Food Restaurant Elementor Template Kit Cresta – IT Solutions & Technology WordPress Theme Creta – Flower Shop WooCommerce WordPress Theme Crete – Personal Portfolio and Creative Agency WordPress Theme Crevia - Craft & Handmade Creations Elementor Template Kit Crework | Coworking and Creative Space WordPress Theme Criativo – Creative Agency & Portfolio Elementor Template Kit Criptix – Cryptocurrency Blockchain & Bitcoin Elementor Template Kit Cripto – Cryptocurrency & Bitcoin Elementor Template Kit