Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सीएम से की भेंट

देहरादून । राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने आज व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने व्यापारियों की समस्या रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष लच्छु गुप्ता ने मुख्यमंत्री से कहा कि उत्तराखंड में व्यापारियों को जानलेवा बीमारी के कारण होने वाली हानि पर सुरक्षा हेतु एक कोष बनाया जाए। इसके अतिरिक्त वाणिज्य विभाग के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों से नियम विरुद्ध की जाने वाली कर वसूली की धनराषि की नियमानुसार वापसी किए के जाने के निर्देश देने का आग्रह सीएम से किया गया।
इस मौके पर व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद जैन ने व्यापारियों द्वारा समस्त विवरण एवं वाणिज्य कर के भुगतान का विवरण पत्रावली पर उपलब्ध कराने ने के उपरांत भी वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों द्वारा नियम विरुद्ध मनमाने ढंग से व्यापारियों के एक पक्षीय कर निर्धारण आदेश पारित कर अनैतिक रूप से मांग अर्जित की जा रही है। ऐसे एकपक्षीय आदेश जिनमें पूर्ण विवरण व्यापारियों द्वारा दाखिल किए गए हैं उनको विभाग द्वारा तत्काल रद्द किए जाने का निवेदन किया गया। व्यापार मंडल की प्रदेश मीडिया प्रभारी मधु सचिन जैन ने बताया कि
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रेषित ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए व्यापारियों की सभी समस्याओं का निराकरण किए जाने का आश्वासन दिया। समस्याओं के निराकरण हेतु व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित करने के आयुक्त कर को निर्देश दिए गए। इस मौके पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार तिवारी, प्रदेश के महामंत्री डीडी अरोड़ा, महानगर अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, महामंत्री आंचल अग्रवाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Cabello – Professional Stylist Elementor Template Kit Cabin – Beautiful Vintage WordPress Theme Caden Mega Store Responsive WordPress Theme Cafert – Cafe and Restaurant Elementor Template Kit Cafert – Cafe and Restaurant WordPress Theme Cake Bakery – Pastry WordPress Cake & Bakery WordPress Theme Cakecane – Cake & Pastry Elementor Template Kit Cakecrumbs – Bakery Elementor Template kit Cakeryshop – Bakery Business Template Kit