Header Banner
ताज़ा ख़बरें

सचिव दीपक कुमार गैरोला का मसूरी स्थित संस्कृत विद्यालय में औचक निरीक्षण

मसूरी।संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार गैरोला द्वारा जनपद देहरादून के मसूरी स्थित श्री सनातन धर्म संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव ने विद्यालय में उपस्थित रहकर समस्त महत्वपूर्ण अभिलेखों का गहन अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान अध्यापक एवं छात्र उपस्थिति पंजिका, अतिथि लेख पंजिका, विद्यालयीय कार्यक्रमों की छायाचित्र पंजिका सहित अन्य शैक्षणिक अभिलेखों की जांच की गई। इसके उपरांत सचिव ने छात्रों से संवाद कर अध्ययन के प्रति रुचि उत्पन्न करने, शैक्षणिक मार्गदर्शन एवं भविष्य की दिशा पर विस्तृत चर्चा की।
संस्कृत शिक्षा सचिव ने शिक्षकों एवं छात्रों को निर्देशित किया कि अन्य संस्कृत विद्यालयों की भांति श्रीमद्भगवद्गीता के अष्टादश अध्यायों का भावार्थ एवं सार सहित नियमित पठन-पाठन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही नगर पालिका क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से संस्कृत संभाषण शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा अवगत कराया गया कि प्रत्येक वर्ष छात्रों को शैक्षिक भ्रमण पर विभिन्न तीर्थ एवं सांस्कृतिक स्थलों पर ले जाया जाता है। पूर्व वर्षों में छात्रों को मथुरा-वृंदावन ले जाया गया, जबकि इस वर्ष ऋषिकेश भ्रमण प्रस्तावित है। इस पर सचिव ने निर्देश दिए कि अन्य संस्कृत विद्यालयों के छात्रों के साथ भी संवाद स्थापित किया जाए, जिससे संस्कृत संभाषण, गीता-संवाद एवं विचारों का आदान-प्रदान हो सके।
छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सचिव ने विद्यालय प्रबंधन से अनुरोध किया कि उत्तराखंड शासन के निर्देशों के अंतर्गत उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद से पूर्व एवं उत्तर मध्यमा स्तर पर विज्ञान एवं गणित विषयों की मान्यता प्राप्त कर सुयोग्य अध्यापकों की व्यवस्था की जाए, ताकि आने वाले वर्षों में विद्यालय के छात्र JEE मेन्स एवं NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सम्मिलित हो सकें।
उन्होंने छात्रों को संस्कृत शिक्षा के साथ-साथ एक विदेशी भाषा सीखने, तथा वैकल्पिक विषय के रूप में भारतीय गणित का अध्ययन कर मानसिक दक्षता बढ़ाने की भी सलाह दी।
निरीक्षण के उपरांत संस्कृत शिक्षा सचिव श्री गैरोला ने स्टेशनरी एवं अन्य शैक्षिक सहायता प्रदान करने वाली कृपालु महाराज जी की संस्था ‘राधा कुंज’ का भ्रमण किया और इस सराहनीय कार्य के लिए संस्था के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes SquaDrone – Drone & UAV Business Square – Real Estate WordPress Theme Squareroot – WordPress Resume Theme Squares – Interactive Design Agency Portfolio WordPress Theme Squaretype – Modern Blog WordPress Theme Sørina – Creative Portfolio WordPress Theme Stack – Clean Responsive Bootstrap 4 Admin Dashboard Template Stack – Multi Purpose HTML with Page Builder StaffScout – Job Board and Employment WordPress Theme Stamin – Fitness and Gym WordPress Theme