Header Banner
ताज़ा ख़बरें

बलूनी का गढ़वाल को जैविक खेती का प्रमुख हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल संग सांसद अनिल बलूनी की अहम बैठक

दिल्ली। गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने आज केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल एवं मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यापक और सार्थक चर्चा की। बैठक में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि नवाचार को प्रोत्साहन देने तथा स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाज़ार तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया गया।

चर्चा के दौरान गढ़वाल क्षेत्र में Centre of Excellence की स्थापना को लेकर भी सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। यह केंद्र क्षेत्रीय कृषि, बागवानी और आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही यह भी सहमति बनी कि वाणिज्य मंत्रालय विदेशों में कुछ स्थान चिह्नित करेगा, जहाँ गढ़वाल के किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों और आधुनिक उत्पादन प्रणालियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि राज्य में गुणवत्तापूर्ण पैदावार को बढ़ावा मिल सके।
बैठक में फलों की नई एवं उन्नत किस्मों के उत्पादन तथा उनके प्रभावी विपणन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाने के विषय पर भी विस्तार से चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इन सभी विषयों पर शीघ्र ही ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया।
सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि जिस गंभीरता के साथ केंद्रीय मंत्री ने गढ़वाल के किसानों के हित में पहल करने की बात कही है, वह अत्यंत सराहनीय और स्वागतयोग्य है। उन्होंने इसके लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि इससे पूर्व सांसद बलूनी ने गढ़वाल लोकसभा के सभी जिलाधिकारियों के साथ जैविक खेती की वर्तमान स्थिति और उसे बढ़ावा देने के प्रयासों पर चर्चा की थी तथा संबंधित रिपोर्ट भी मंगाई थी। अब केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के मार्गदर्शन और जिलाधिकारियों के सहयोग से गढ़वाल में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को नई गति मिलने की उम्मीद है।
सांसद अनिल बलूनी ने दोहराया कि वे गढ़वाल को जैविक एवं प्राकृतिक खेती का एक प्रमुख हब बनाने के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं, जिससे न केवल स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के किसानों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes PayPal Button – PayPal plugin for WordPress PayPal Connect Jetpack CRX Addon PayPal for NEX-Forms PayPal Payment Terminal WordPress PayPal PRO Payment Terminal Paytm Payment Gateway WooCommerce Plugin PayWay API (Westpac) Gateway for WooCommerce PDF Creator for NEX-Forms PDF Embed – WordPress PDF Viewer plugin PDF Password Protect