Header Banner
ताज़ा ख़बरें

हेट स्पीच सर्वे पर सीएम धामी बेबाक, बोले देवभूमि की रक्षा से पीछे नहीं हटूंगा

देहरादून। हाल ही में सामने आए एक सर्वे में हेट स्पीच के मामलों में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नंबर-1 बताए जाने पर उन्होंने कड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने साफ कहा कि वे उत्तराखंड के देवत्व और सांस्कृतिक पहचान की बात करते रहेंगे, चाहे किसी को यह हेट लगे या नहीं।
सीएम धामी ने कहा, मैं उत्तराखंड के देवत्व की बात करता हूं। लैंड जिहाद, लव जिहाद, थूक जिहाद और अतिक्रमण जैसे मुद्दों पर खुलकर बोलता हूं। अगर किसी को इसमें नफरत नजर आती है, तो आती रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य की मूल पहचान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और वह इसे देवभूमि ही बनाए रखेंगे। उन्होंने दो टूक कहा कि वे उत्तराखंड का माहौल खराब नहीं होने देंगे और राज्य की सांस्कृतिक व सामाजिक संरचना की रक्षा के लिए सरकार पूरी मजबूती से काम करती रहेगी।
सीएम धामी के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर बहस तेज हो गई है। जहां समर्थक इसे राज्य की पहचान और संस्कृति की रक्षा से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं विपक्ष इसे समाज को बांटने वाली भाषा बता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes PayPal Button – PayPal plugin for WordPress PayPal Connect Jetpack CRX Addon PayPal for NEX-Forms PayPal Payment Terminal WordPress PayPal PRO Payment Terminal Paytm Payment Gateway WooCommerce Plugin PayWay API (Westpac) Gateway for WooCommerce PDF Creator for NEX-Forms PDF Embed – WordPress PDF Viewer plugin PDF Password Protect