देहरादून। जिला सहकारी बैंक के चुनाव एवं नामांकन प्रक्रिया में आज उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। अध्यक्ष पद के लिए आदरणीय गजेंद्र रावत निर्विरोध निर्वाचित हुए। गजेंद्र रावत लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं।
वहीं, श्रीमती आरती भंडारी उपाध्यक्ष चुनी गईं। इसके साथ ही पुरुषोत्तम शास्त्री को सरकार द्वारा नामित संचालक बनाया गया है।
दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर गजेंद्र रावत ने सभी संचालकों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल मेरी नहीं, बल्कि सहकारिता से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता और सहयोगी की जीत है।
उन्होंने कहा कि सभी के विश्वास और सहयोग से उन्हें दूसरी बार जिला सहकारी बैंक का नेतृत्व करने का अवसर मिला है। वे सभी के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और बैंक को और अधिक मजबूत एवं जनहितकारी बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे।
गजेंद्र रावत ने कहा कि सहकारिता की भावना को मजबूत करते हुए किसानों, कर्मचारियों और आम उपभोक्ताओं के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से जिला सहकारी बैंक को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
गजेंद्र रावत दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, आरती भंडारी बनीं उपाध्यक्ष

