Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

कोटद्वार में प्रभारी रमेश मैखुरी ने भरी संगठन में मजबूती की हुंकार, 13 मंडलों को सशक्त बनाने पर जोर

कोटद्वार। भाजपा के कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में आज सभी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोटद्वार प्रभारी रमेश मैखुरी ने की। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और सभी 13 मंडलों को सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर जोर दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए रमेशमैखुरी ने कहा कि भाजपा दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार का हिस्सा है और कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। पार्टी कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों एवं पदचिह्नों पर चलते हुए समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्ष तक प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी है। सभी पदाधिकारियों को समर्पण भाव से संगठन की सेवा करते हुए पार्टी को मजबूत करना है। उन्होंने विधायकों से भी कार्यकर्ताओं की समस्याओं और उनकी चिंता को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को गुटबाजी से दूर रहकर एकजुटता के साथ संगठन हित में कार्य करने की अपील की।
जिला अध्यक्ष राजगुरु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को बूथ स्तर तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ है, इसलिए प्रत्येक बूथ को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को भी जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से समाज की भावनाओं और विचारों को समझने तथा उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाना चाहिए। संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्व की परीक्षा में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सफल होना है।
बैठक में महापौर शैलेन्द्र रावत, लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत, राज्यमंत्री ऋषि कंडवाल, राजेंद्र अंथवाल प्रदेश मीडिया प्रभारी संपर्क विभाग हरीश चमोली सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Zuka – Clean, Minimal WooCommerce Theme Zukahost – Domain & Web Hosting Template Kit Zukares – Restaurant & Cafe Food Elementor Template Kit Zumar – Creative & Multipurpose Elementor WordPress Theme Zumbla Deluxe (Admob + GDPR + Android Studio) Zumma – Multipurpose WooCommerce Theme Zungo – Creative Consulting Business WordPress Landing Page Theme Zunzo – Running Club and Sports WooCommerce Theme Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player With History – Elementor Widget Addon