Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

रानीखेत में बुद्धि सिंह बिष्ट को मिली बड़ी जिम्मेदारी, धर्म संस्कृति प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के धर्म संस्कृति प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भाजपा प्रदेश सह-संयोजक घनश्याम शर्मा ने रानीखेत निवासी बुद्धि सिंह बिष्ट (सेवानिवृत्त अवर सचिव, भारत सरकार) को धर्म संस्कृति प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है।

बुद्धि सिंह बिष्ट लंबे समय तक भारत सरकार में अपनी सेवाएं देने के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से भी जुड़े रहे हैं। संगठन ने उनके अनुभव, कार्यशैली और सामाजिक सरोकारों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
इस अवसर पर घनश्याम शर्मा ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व को विश्वास है कि श्री बिष्ट अपने अनुभव और कुशल मार्गदर्शन से धर्म संस्कृति प्रकोष्ठ को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा राष्ट्रहित और प्रदेशहित से जुड़े कार्यों को नई गति प्रदान करेंगे।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए धर्म संस्कृति प्रकोष्ठ लगातार कार्य कर रहा है। ऐसे में अनुभवी और समर्पित व्यक्तित्वों की भागीदारी संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
बुद्धि सिंह बिष्ट ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा समाज और राष्ट्र के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।
उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Plumber – Construction and Repairing WordPress Theme Plumberon – Plumbing Service Elementor Template Kit Plumbing Building – Tools & Store WooCommerce WordPress Theme Plumbing – Plumber and Handyman WordPress Theme Plumbio – Plumbing Services WordPress Theme Plumbr – Plumbing Services Elementor Template Kit PLUS Admin – WordPress White Label Branding Admin PlusAgency – Multipurpose Website CMS / Business CMS Pluto Clean Personal WordPress Masonry Blog Theme Pmotion – Animated GIF and Video Maker For WordPress