Header Banner
ताज़ा ख़बरें

उपनल कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक निर्णय, हेमराज बिष्ट ने की सीएम धामी की सराहना

देहरादून। उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में उपनल कर्मचारियों से जुड़ा अहम निर्णय लिए जाने पर राज्य मंत्री हेमराज बिष्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि वर्षों से विभिन्न विभागों में कार्यरत उपनल कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार आवाज उठा रहे थे, जिसे अब माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पूरा किया गया है।
राज्य मंत्री हेमराज बिष्ट ने कहा कि यह निर्णय उपनल कर्मचारियों के हित में एक ऐतिहासिक कदम है और इससे हजारों कर्मचारियों को राहत मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कर-कमलों से उपनल कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है।
हेमराज बिष्ट ने उपनल कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सदैव कर्मचारियों के हितों के लिए तत्पर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा पुष्कर धामी जिंदाबाद, धाकड़ धामी जिंदाबाद।
इस निर्णय से उपनल कर्मचारियों में खुशी की लहर है और उन्होंने भी सरकार के इस कदम का स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Prospect – Creative Multipurpose WordPress Theme ProUI – Responsive Bootstrap Admin Template ProVision Image Editor for WordPress / WooCommerce with Folders File Manager Psych – Mental Health Counselor Elementor Template Kit Psychare – WordPress Theme for Psychologists & Life Coaches PsycheKit – Psychologist & Hypnotherapy Elementor Template Kit Psycholox : Psychology & Counseling WordPress Theme ptcLAB – Pay Per Click Platform Publibox – Blog & Magazine Elementor Template Kit Publisher – Newspaper Magazine AMP