ताज़ा ख़बरें

देवधुरा स्थित महामृत्युंजय महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु लगभग 1 करोड़ की स्वीकृति

भूपेंद्र रोतेला

थराली। थराली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखण्ड नारायणबगड़ के परखाल स्थित सुप्रसिद्ध महामृत्युंजय महादेव देवधुरा मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन विधिवत रूप से संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक श्री भूपाल राम टम्टा एवं ब्लॉक प्रमुख गणेश चन्दोला की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया।

मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए ₹99.95 लाख (लगभग 1 करोड़ रुपये) की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस योजना के अंतर्गत मंदिर परिसर का पुनरुद्धार किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र की पौराणिक एवं धार्मिक विरासत को नई भव्यता प्राप्त होगी। सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया गया। इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी गौरव कुमार, पूर्व प्रमुख यशपाल नेगी, नरेन्द्र रावत, जिला पंचायत सदस्य छेकुडा वार्ड सूरी कनेरी, मोनू सती, देवा नेगी, मंजीत कठेत, कमलेश सती, सुदर्शन कनेरी सहित अनेक गणमान्य लोग एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में अध्यक्षीय संबोधन के दौरान बृमोहन बूटोला ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में सभी के सहयोग और अथक प्रयासों से मंदिर अपने पूर्ण स्वरूप की ओर अग्रसर है। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Car Shire || Auto Mechanic & Repair WordPress Theme Car Wash – Auto Spa WordPress Theme Car Zone – Towing & Repair WordPress Theme Carbon – Car Service Elementor Template Kit CarCare – Auto Service & Repair Elementor Template Kit Card Slider – Addon for WPBakery Page Builder Carddio – Card Payment & Online Banking Elementor Template Kit CarDealerz – Auto Dealer & Auto Shop Website Elementor Template Kit Cardioly – Cardiologist and Medical WordPress theme CardLab – Prepaid Card Selling WordPress Plugin