Header Banner
ताज़ा ख़बरें

घण्टाकर्ण मंदिर में सोलर वाटर सिस्टम स्थापित, श्रद्धालुओं को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

टिहरी। टिहरी गढ़वाल के नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत घंडियाल (डांडा), क्वीली स्थित घण्टाकर्ण मंदिर में श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों के लिए एक महत्वपूर्ण जनसुविधा कार्य पूर्ण हुआ है।
गढ़वाल के सांसद अनिल बलूनी की सांसद निधि से मंदिर परिसर में सोलर वाटर मोटर और सोलर सिस्टम स्थापित किया गया है। इस व्यवस्था के तहत अब यहां स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
अब तक मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को जल संकट का सामना करना पड़ता था, लेकिन इस नई व्यवस्था के बाद उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पहल क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
यह परियोजना न केवल जनसुविधा बढ़ाने में मददगार है, बल्कि सौर ऊर्जा के उपयोग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!