Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

अनिल बलूनी बोले, दिल्ली-देहरादून सफर हुआ आसान, एक्सप्रेसवे बना विकास की रफ्तार

देहरादून। गढ़वाल लोकसभा सीट से सांसद अनिल बलूनी ने हाल ही में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर सफर का अपना अनुभव सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया। उन्होंने खुद देहरादून से दिल्ली तक यात्रा कर इस एक्सप्रेसवे की सुविधाओं और तेज रफ्तार का अनुभव किया।

सांसद ने बताया कि जिस दूरी को पहले तय करने में लगभग 6 घंटे का समय लगता था, अब वही सफर महज ढाई घंटे में पूरा हो रहा है। उन्होंने इस एक्सप्रेसवे को उत्तराखंड के विकास के लिए “गेम चेंजर” बताया।
अनिल बलूनी ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक्सप्रेसवे न केवल यात्रा को सुगम बनाएगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और पर्यटन विकास को भी नई गति देगा।
उन्होंने यह भी कहा कि इस आधुनिक एक्सप्रेसवे के शुरू होने से आम जनता को समय की बड़ी बचत होगी और उत्तराखंड से दिल्ली की कनेक्टिविटी पहले से कहीं अधिक बेहतर हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes YITH WooCommerce Sequential Order Number Premium YITH WooCommerce Share for Discounts Premium YITH WooCommerce SMS Notifications Premium YITH WooCommerce Social Login Premium YITH WooCommerce Stripe Premium YITH WooCommerce Subscription Premium YITH WooCommerce Surveys Premium YITH WooCommerce Tab Manager Premium YITH WooCommerce Terms and Conditions Popup Premium YITH WooCommerce Uploads Premium