Header Banner
ताज़ा ख़बरें

देहरादून में नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो, जनसैलाब से गूंजा शहर

देहरादून। देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो  ऐतिहासिक बन गया, जब हजारों की संख्या में लोगों का जनसैलाब उनकी एक झलक पाने के लिए सड़कों पर उमड़ पड़ा।

भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट प्रवक्ता प्रभा बन्दूनी ने जानकारी देते हुए बताया कि मां डाट काली मंदिर से गढ़ी कैंट तक लगभग 12 किलोमीटर लंबा रोड शो ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंज उठा। इस दौरान जगह-जगह ढोल-दमाऊ की थाप पर लोगों ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया और उनका आभार व्यक्त किया।
रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। कार्यक्रम के दौरान सुभाष नगर MDDA के बाहर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग एकत्रित हुए।
इस मौके पर ऊषा सैनी, राजेश मित्तल, मिथलेश, आशा नेगी और राजीव रमन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे आयोजन में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला, जिससे यह रोड शो देहरादून की राजनीति में एक महत्वपूर्ण और यादगार घटना बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!