Header Banner
ताज़ा ख़बरें

नारायणबगड़ में आयोजित हुआ “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान कार्यक्रम

भूपेंद्र रोतेला

चमोली। विकासखण्ड नारायणबगड़ के सभागार में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” (प्रशासन गाँव की ओर) अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ थराली विधानसभा के विधायक भूपाल राम टम्टा एवं राज्य मंत्री माननीय हरक सिंह नेगी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अल्मोड़ा पंकज भट्ट सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन और प्रशासन को सीधे जनता के बीच लाकर दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनके द्वार पर ही करना है, ताकि लोगों को बार-बार मुख्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से प्राप्त शिकायतों के मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। साथ ही पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी, मौके पर प्रमाण पत्रों का वितरण तथा विकास योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई। सभी विभागों के स्टॉल (इंस्टॉल) लगाए गए, जिससे आम जनता को मूलभूत जानकारियाँ एक ही स्थान पर प्राप्त हो सकें।
कार्यक्रम में मण्डल नारायणबगड़ के संयोजक वीरेंद्र बुटोला, मण्डल अध्यक्ष कमलेश सती, ब्लॉक प्रमुख गणेश चन्दोला, पूर्व प्रमुख यशपाल सिंह नेगी, कनिष्ठ प्रमुख भूपेंद्र मेहरा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दलीप सिंह नेगी, नरेंद्र रावत, पूर्व मण्डल महामंत्री मंजीत, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष मोनू सती, मण्डल महामंत्री डॉ. भूपेंद्र मेहरा, मण्डल मंत्री नरेंद्र भंडारी, युवा नेता जयदीप (JK), मीडिया संयोजक जयानन्द सती, आईटी संयोजक लक्ष्मण बिष्ट, बूथ अध्यक्ष पृथ्वी रावत, समस्त विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, भाजपा परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Foto – Photography WordPress Themes for Photographers Fotomag – A Silky Minimalist Blogging Magazine WordPress Theme For Visual Storytelling Fototag – Photography WordPress Theme Fotro – Food & Restaurant Elementor Template Kit Foturo – Photography Portfolio & Creative Agency Elementor Template Kit Fouens – Cleaning & Home Maintenance Company Elementor Template Kit FOX – WooCommerce Currency Switcher Professional – Multi Currency [WOOCS] Foxeresto – Restaurant WordPress Theme Foxiz – Newspaper News & Magazine WordPress Foxiz - WordPress Newspaper News and Magazine