Header Banner
ताज़ा ख़बरें

व्यास जन्मोत्सव पर संतों के अमृत वचन, राधा कृष्ण धाम में उमड़े श्रद्धालु

भूपेंद्र रोतेला

हरिद्वार। राधा-कृष्ण भक्ति से सराबोर माहौल में आज राधे कृष्ण धाम में पूज्य पं. आयुष कृष्ण नयन जी महाराज का दिव्य जन्मोत्सव समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर धाम की स्थापना के चार वर्ष पूर्ण होने तथा व्यास जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में संत समागम का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक संत-महात्मा, आचार्यगण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
व्यास जन्मोत्सव के अवसर पर हरिपुर कलां स्थित राधा-कृष्ण धाम में मृत्युंजय महादेव समिति देवधुरा का संपादक मंडल भी पहुंचा। समिति के प्रतिनिधियों ने व्यास जी के श्रीचरणों में उपस्थित होकर ‘ॐ मृत्युंजय महादेव’ की प्रथम पत्रिका कुटयारी वर्ष 2026 भेंट की तथा उसका लोकार्पण भी व्यास जी के करकमलों से कराया।
कार्यक्रम के दौरान व्यास पीठ का संचालन देवानन्द जी महाराज द्वारा किया गया। इस अवसर पर धीरेन्द्र बुटोला, भूपेन्द्र रौतेला, मदन सिंह सहित मृत्युंजय महादेव मंदिर देवधुरा के संपादक मंडल एवं विभिन्न प्रांतों से पहुंचे गणमान्य भक्तों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
समारोह के दौरान संतों ने अपने अमृत वचनों से भक्तों को साधना, तप और त्याग के महत्व से अवगत कराया। संतों में पूजनीय बलराम दास महाराज, महन्त विश्वनाथ जी महाराज, देवानन्द जी महाराज और राम कृपाल जी महाराज ने आध्यात्मिक जीवन के आदर्शों पर प्रकाश डाला।
भक्तिमय वातावरण से पूरा कृष्ण धाम गूंज उठा और श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने समारोह की भव्यता को और बढ़ा दिया।
राधा-कृष्ण धाम में आयोजित दो दिवसीय जन्मोत्सव समारोह के अंतर्गत गरीब परिवारों की आर्थिक सहायता, कपड़ों का वितरण तथा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Creptaam – Bitcoin, ICO Landing and Cryptocurrency WordPress Theme Crespo – Fast Food Restaurant Elementor Template Kit Cresta – IT Solutions & Technology WordPress Theme Creta – Flower Shop WooCommerce WordPress Theme Crete – Personal Portfolio and Creative Agency WordPress Theme Crevia - Craft & Handmade Creations Elementor Template Kit Crework | Coworking and Creative Space WordPress Theme Criativo – Creative Agency & Portfolio Elementor Template Kit Criptix – Cryptocurrency Blockchain & Bitcoin Elementor Template Kit Cripto – Cryptocurrency & Bitcoin Elementor Template Kit