Header Banner
ताज़ा ख़बरें

राजकीय इंटर कॉलेज असेड़ सिमली में धूमधाम से मनाई गई ‘उत्तराखंड गांधी’ स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती

भूपेन्द्र रौतेला
असेड़ सिमली।‘उत्तराखंड गांधी’ स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की जयंती के पावन अवसर पर अमर शहीद सतीश चन्द्र सती राजकीय इंटर कॉलेज असेड़ सिमली में दिव्य एवं भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी माननीय अनिनाद जी एवं जिला पंचायत सदस्य साक्षी नेगी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने यह सिद्ध कर दिया कि ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है तो केवल मंच और मार्गदर्शन की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्व. इंद्रमणि बडोनी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन दृढ़ संकल्प, सादगी और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा एवं कला के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने और कठिनाइयों का डटकर सामना करने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में अमर शहीद के पिता महेशानंद सती, अभिभावक संघ के अध्यक्ष जयपाल बुटोला, शिक्षक जवाहर सिंह नेगी, पूर्व प्रधान ईड़ा नरेंद्र सिंह रावत, ग्राम प्रधान सिमली संजू देवी, मंच संचालक विक्रम सिंह भंडारी, पी.टी.आई. वीरेंद्र सिंह रौतेला, संतोष नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जुनेर अनिल, ग्राम प्रधान बनेला संगीता देवी सहित विभिन्न गांवों के महिला मंगल दलों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के अंत में राजकीय इंटर कॉलेज असेड़ सिमली के प्रधानाचार्य माननीय सूर्य प्रकाश आर्य ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Foto – Photography WordPress Themes for Photographers Fotomag – A Silky Minimalist Blogging Magazine WordPress Theme For Visual Storytelling Fototag – Photography WordPress Theme Fotro – Food & Restaurant Elementor Template Kit Foturo – Photography Portfolio & Creative Agency Elementor Template Kit Fouens – Cleaning & Home Maintenance Company Elementor Template Kit FOX – WooCommerce Currency Switcher Professional – Multi Currency [WOOCS] Foxeresto – Restaurant WordPress Theme Foxiz – Newspaper News & Magazine WordPress Foxiz - WordPress Newspaper News and Magazine