Header Banner
ताज़ा ख़बरें

कर्णप्रयाग में दस दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का समापन

भूपेंद्र रोतेला

कर्णप्रयाग। संभाग उत्तराखंड, भाग गढ़वाल के अंचल कर्णप्रयाग में आयोजित दस दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का समापन सत्र आज कर्मवीर धर्मशाला, कर्णप्रयाग में विधिवत रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

समापन सत्र में नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग के अध्यक्ष गणेश शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी टीका प्रसाद मैखुरी विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भूपेंद्र मेहरा (पूर्व भाग सचिव गढ़वाल, वर्तमान कनिष्ठ प्रमुख नारायणबगड़ ब्लॉक) रहे।

इस अवसर पर अंचल अध्यक्ष विनोद कुमार नेगी, गढ़वाल भाग के रथ प्रभारी प्रताप लूथरा, प्राथमिक शिक्षा प्रभारी भास्करानंद डिमरी, महिला विभाग अध्यक्ष मनोरमा नैनवाल, प्रान्त संस्कार प्रमुख विश्व हिंदू परिषद बीना भंडारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्या गायत्री नेगी, जिला उपाध्यक्ष विहिप उमेश खंडूरी, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश सती, व्यवसायी संजय अरोड़ा, कार्यालय प्रभारी चेतन मंडूरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभाष चमोला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंचल अध्यक्ष विनोद नेगी ने स्वागत उद्बोधन दिया, वहीं अंचल गतिविधि प्रमुख रचना ने वर्ग का वृत्त निवेदन प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि गणेश शाह ने अभियान के कार्यों की सराहना करते हुए अपने पूर्व अनुभव साझा किए और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। विशिष्ट अतिथि टीका प्रसाद मैखुरी ने अभियान की कार्यपद्धति एवं मातृ संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा मोबाइल फोन के सही उपयोग पर भी जानकारी दी।

गढ़वाल भाग के रथ प्रभारी प्रताप लूथरा ने आचार्यों को अभियान की पाँच शिक्षाओं को जीवन में उतारने पर बल दिया। मुख्य वक्ता भूपेंद्र मेहरा ने संगठन के संस्थापक विचारों को स्मरण कराते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों में राष्ट्रभक्ति से प्रेरित कार्यकर्ता ही गांवों को सशक्त बना सकते हैं।

कार्यक्रम के समापन की घोषणा भाग गढ़वाल प्रशिक्षण विभाग प्रभारी भास्करानंद डिमरी ने की। अंचल टोली से प्रशिक्षण प्रमुख राखी, गतिविधि प्रमुख रचना, कार्यालय प्रमुख मीनाक्षी, संच प्रशिक्षक अजय, मनीषा, ऊषा, सुबोधिनी, रंजू, अनीषा, सपना सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Foto – Photography WordPress Themes for Photographers Fotomag – A Silky Minimalist Blogging Magazine WordPress Theme For Visual Storytelling Fototag – Photography WordPress Theme Fotro – Food & Restaurant Elementor Template Kit Foturo – Photography Portfolio & Creative Agency Elementor Template Kit Fouens – Cleaning & Home Maintenance Company Elementor Template Kit FOX – WooCommerce Currency Switcher Professional – Multi Currency [WOOCS] Foxeresto – Restaurant WordPress Theme Foxiz – Newspaper News & Magazine WordPress Foxiz - WordPress Newspaper News and Magazine