Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

पीएम की सुरक्षा में लापरवाही के मामले में भाजयुमो ने दून में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

देहरादून । पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा लापरवाही के मामले में देहरादून में भाजयुमो ने उग्र प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला दहन किया। वहीं कांग्रेस ने भी केंद्र सरकार का पुतला फूंका। भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी के नेतृत्व में बड़ी संख्या कार्यकर्ता राजपुर रोड पर पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता पुलिस के बैरिकेड तोड़कर कांग्रेस मुख्यालय के गेट पर पहुंच गए। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं और कांग्रेसियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। टकराव की स्थिति देख पुलिस बड़ी मुश्किल से भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को एस्ले हॉल चौक की ओर ले गई।
भाजपा युवा मोर्चा ने एस्ले हॉल चौक पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला दहन किया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यालय के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इस मामले में मसूरी और हरिद्वार में भी पुतला दहन किया गया। हल्द्वानी के कालाढूंगी चौराहे पर भी भाजपाईयों ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला दहन किया। मसूरी में शहीद भगत सिंह चौक पर भाजपा ने पंजाब सरकार का फूंका पुतला। भाजपाईयों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। पीएम मोदी मौसम खराब होने के कारण बठिंडा से वाया रोड फिरोजपुर पहुंच रहे थे कि तलवंडी भाई-फरीदकोट के बीच किसानों ने रास्ता जाम किया हुआ था। प्रदर्शनकारियों ने मोदी के काफिले को पंद्रह मिनट तक वहीं रोके रखा और फिरोजपुर जाने को रास्ता नहीं दिया। जिसके बाद पीएम मोदी वहीं से वापस बठिंडा लौटे और अपने जहाज से दिल्ली रवाना हो गए। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान उनके काफिले को रोके जाने को उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक बताया। इसके लिए उन्होंने पंजाब की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया। केंद्रीय मंत्री व उत्तराखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पंजाब में पाकिस्तान बॉर्डर के पास लंबे समय तक रोकना कांग्रेस पार्टी की साजिश है। उन्होंने कहा कि इसमें शायद कांग्रेस और पाकिस्तान के बीच कोई समझौता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इसे लोकतंत्र में काला अध्याय के तौर पर याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Zuka – Clean, Minimal WooCommerce Theme Zukahost – Domain & Web Hosting Template Kit Zukares – Restaurant & Cafe Food Elementor Template Kit Zumar – Creative & Multipurpose Elementor WordPress Theme Zumbla Deluxe (Admob + GDPR + Android Studio) Zumma – Multipurpose WooCommerce Theme Zungo – Creative Consulting Business WordPress Landing Page Theme Zunzo – Running Club and Sports WooCommerce Theme Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player With History – Elementor Widget Addon