आईआईटी रूड़की ने अनुसंधान एवं प्रशिक्षण में आपसी सहयोग के लिए एनपीटीआई के साथ साइन किया एमओयू
रूड़की। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रूड़की (आईआईटी रूड़की) और नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एनपीटीआई) ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के तहत आईआईटी रूड़की के ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन सेंटर (जीएनईसी) में हरित हाइड्रोजन के आपूर्ति श्रृंखला प्रबन्धन में अनुसंधान एवं कन्सलटेन्सी हेतु सेंटर ऑफ एक्सीलेन्स की स्थापना की जाएगी। समझौता ज्ञापन…

