ताज़ा ख़बरें

भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने पर महाराज दी शुभकामनायें

देहरादून। भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने पर राज्य के पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेशवासियों और चारधाम यात्रा पर आये श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होने उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालु से अनुरोध किया है कि वह चारधाम के साथ-साथ सरकार द्वारा बनाये गये अन्य पौराणिक एवं धार्मिक सर्किटों का भी दर्शन कर पुण्य के भागी बने। प्रदेश के पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेशवासियों और चारधाम यात्रा पर आये श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह यात्रा नियमों का पालन करने के साथ साथ विस्तृत सुविधाओं का लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण अवश्य करवायें।
पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री श्री महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्पष्ट है कि इस बार की चार धाम यात्रा पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी। उन्होने कहा कि 18 फरवरी 2023 से प्रारम्भ हुये चारधाम एवं हेमकुण्ड यात्रियों के पंजीकरण के तहत अभी तक 2005840 (बीस लाख पांच हजार आठ सौ चालीस) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। विभिन्न धामों में यात्रियों के पंजीकरण की यदि हम बात करें तो अभी तक केदारनाथ हेतु 705892 (सात लाख पांच हजार आठ सौ बयानवे), बद्रीनाथ हेतु 597093 (पांच लाख सत्तानवे हजार तिरानवे), गंगोत्री हेतु 3,65,107 (तीन लाख पैंसठ हजार एक सौ सात), यमुनोत्री हेतु 3,20,930 (तीन लाख बीस हजार नौ सौ तीस) एवं हेमकुण्ड हेतु 16,618 (सोलह हजार छह सौ अट्ठारह) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ ही अभी तक चारधाम में 40 हजार से भी अधिक यात्री दर्शनों का लाभ उठा चुके हैं। श्री महाराज ने बताया कि 16 फरवरी 2023 से शुरू हुई जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की बुकिंग के तहत अभी तक कुल 10,91,11,996 (दस करोड़ करोड़ इक्यानवे लाख ग्यारह हजार नौ सौ छियानवे) रुपये से अधिक की बुकिंग भी की जा चुकी है।

error: Content is protected !!
WordPress Themes Car Shire || Auto Mechanic & Repair WordPress Theme Car Wash – Auto Spa WordPress Theme Car Zone – Towing & Repair WordPress Theme Carbon – Car Service Elementor Template Kit CarCare – Auto Service & Repair Elementor Template Kit Card Slider – Addon for WPBakery Page Builder Carddio – Card Payment & Online Banking Elementor Template Kit CarDealerz – Auto Dealer & Auto Shop Website Elementor Template Kit Cardioly – Cardiologist and Medical WordPress theme CardLab – Prepaid Card Selling WordPress Plugin