ताज़ा ख़बरें

21 विभागों में एक साल में 227 करोड़ की वित्तीय अनियिमताएं..

21 विभागों में एक साल में 227 करोड़ की वित्तीय अनियिमताएं..

 

उत्तराखंड: प्रदेश के 21 सरकारी विभागों में एक साल में 227 करोड़ 66 लाख रुपये की वित्तीय गड़बड़ियां हुई हैं। वहीं, नौ संस्थाओं में भी 120.99 करोड़ की अनियमितताएं पकड़ में आई हैं। सदन पटल पर रखी गई वित्तीय वर्ष 2017-18 की ऑडिट रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। समाज कल्याण विभाग 129.39 करोड़ के साथ अनियमिताओं में पहले पायदान पर है। लोक निर्माण विभाग में 24.43 करोड़, बाल विकास विभाग में 42.32 करोड़, सिंचाई विभाग में 11.31 करोड़ की गड़बड़ियां सामने आईं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 4.74 करोड़, वाणिज्य कर में 5.61 करोड़, वन विभाग में 1.27 करोड़, लघु सिंचाई विभाग में 3.27 करोड़, उद्यान विभाग में 4.14 करोड़ की अनियमितताएं पकड़ीं गईं।

नगर पालिकाओं में सबसे ज्यादा अनियमितताएं..

जानकारी के अनुसार राज्य की नौ संस्थाओं में 120 करोड़ 99 लाख की वित्तीय अनियमितताएं पकड़ में आई हैं। इनमें से नगर पालिकाओं में सर्वाधिक 62.13 करोड़, ग्राम पंचायतों में 29.10 करोड़, नगर निगमों में 11.48 करोड़ की गड़बड़ियां शामिल हैं। इसके अलावा, प्राधिकरणों में 2.35 करोड़, विश्वविद्यालयों में 1.66 करोड़, कृषि मंडियों में 1.14 करोड़, नगर पंचायतों में 3.59 करोड़, जिला पंचायतों में 4.69 करोड़, क्षेत्र पंचायतों में 4.80 करोड़ की अनियमितताएं पकड़ी गई हैं।

दुकानों का किराया नहीं वसूल रहीं मंडियां..

रुद्रपुर मंडी ने दुकानों का किराया 15 लाख, हल्द्वानी मंडी ने दुकानों-गोदामों का किराया 23.60 लाख, विकासनगर मंडी ने 4.42 लाख किराया वसूल नहीं किया। देहरादून मंडी को ऑर्गेनिक वेस्ट कन्वर्टर का गलत आकलन करने पर 55 लाख की आर्थिक क्षति हुई। ऋषिकेश मंडी वन उपज की बिक्री से देय आय पर सुख सुविधा शुल्क की कटौती मंडी शुल्क व विकास सेस दोनों पर की, जिससे 22.97 लाख का नुकसान हुआ।

निगमों में करोड़ों की गड़बड़ियां.

नगर निगम रुड़की 27.19 लाख की रिकवरी नहीं की। नगर निगम हल्द्वानी को तहबाजारी, होर्डिंग विज्ञापन व नियम विरुद्ध दुकानों के आवंटन से 57.74 लाख का नुकसान हुआ। देहरादून को भवन कर की मद में हर साल करोड़ों का नुकसान हो रहा है। भवन कर व भूमि कर की 2.44 करोड़ की वसूली नहीं की। कुल 2.67 करोड़ का नुकसान हुआ। नगर निगम रुद्रपुर को 1.48 करोड़, काशीपुर को दो करोड़ की हानि हुई।

error: Content is protected !!
WordPress Themes Smart NFT BEP/ERC-20 Custom token standard (Addons) Smart NFT – Bulk minting (Addons) Smart NFT – KYC Verification Badge (Addons) Smart Notification Popups for WooCommerce Smart Notification WordPress Plugin Smart Offers Smart Photo Gallery – Responsive WordPress Plugin Smart Product Review For WooCommerce – All in one review pack for WooCommerce Smart QR Codes Generator – Plugin for WordPress Smart Sections Theme Builder – WPBakery Page Builder Addon