लच्छु गुप्ता को राष्ट्रीय व्यापार मंडल का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया

देहरादून  । राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केके शर्मा ने उत्तराखंड में व्यापार मंडल को राष्ट्र की वित्त, वितरण व रोजगार व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले, व्यापारी वर्ग की सुरक्षा, सम्मान एवं व्यापार के विकास हेतु समर्पित संगठन राष्ट्रीय व्यापार मंडल में लच्छु गुप्ता को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।  उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश अध्यक्ष लच्छु गुप्ता संस्थान के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु मिलजुल कर प्रयास करेंगे व सक्रिय सहयोग संस्थान को देंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केके शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल राष्ट्रीय स्तर पर व्यापारियों के एकजुट करने का प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में संगठन लगभग 10 राज्यों में अपना विस्तार कर चुका है और अन्य प्रदेशों में भी निरंतर व्यापारियों को जोड़ने का क्रम गति से चल रहा है। उन्होंने उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि व्यापारियों की लड़ाई को मजबूती से लड़ेंगे। राष्ट्रीय महामंत्री सुधीरकांत शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल देश और प्रदेश स्तर पर सरकार से यह मांग करता है कि कि व्यापारी हितों को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें व्यापारी आयोग का गठन करें और प्रतिनिधि के रूप में व्यापारियों स्थान दें।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री चिन्मय भारद्वाज ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी और कहा कि शीघ्र ही उत्तराखंड में राष्ट्रीय व्यापार मंडल बड़े स्तर पर व्यापारियों को एकजुट कर बड़े बड़े व्यापारी सम्मेलन आयोजित करेगा। इस मौके पर सचिन जैन, मधु जैन, डीडी अरोड़ा, प्रेम भाटिया, गोपाल पुरी, फतेह चंद गर्ग, कमलेश अग्रवाल, राजकुमार तिवारी, राहुल चैहान, कुलदीप, सोनू सिंह आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!