ताज़ा ख़बरें

मुख्यमंत्री से मिलकर तीर्थ पुरोहितों ने किया आंदोलन स्थगित करने का फैसला 

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में चारधाम तीर्थ पुरोहित हक-हकूकधारी महापंचायत समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट वार्ता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के चारधाम देश-दुनियां के लिए आस्था के प्रमुख केन्द्र हैं। सरकार का काम मंदिरों में अवस्थापना विकास को सुदृढ़ बनाना है। चारधाम यात्रा जल्द शुरू हो इसके लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम से जुड़े लोगों के हक-हकूक को किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं होने दिया जायेगा। देवस्थानम बोर्ड के तहत बनाई गई उच्च स्तरीय समिति द्वारा चारधाम से जुड़े तीर्थ पुरोहित की बात सुनकर सरकार के समक्ष अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। कमेटी में चारों धामों से दो-दो तीर्थ पुरोहितों को भी शामिल किया जायेगा। कमेटी की रिपोर्ट के बाद सरकार को निर्णय लेना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य हित में जो होगा, वह कार्य किया जायेगा।
     बैठक के बाद गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं चारधाम महापंचायत समिति के संयोजक सुरेश सेमवाल ने कहा कि आज बड़ा सौभाग्य है कि ऊर्जावान मुख्यमंत्री जी ने हमें आज आमंत्रित किया था। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट यह बात कही कि जो हाई पॉवर कमेटी बनाई गई है, उसमें आपकी ओर से आठ लोगों को मेंबर बनाया जायेगा। जो रिपोर्ट होगी, उसके आधार पर आगे उचित समाधान निकाला जायेगा। चारधाम महापंचायत समिति द्वारा मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया गया है कि हमारा जो भी धरना प्रदर्शन एवं आन्दोलन है, हम इसे स्थगित करते हैं। 30 अक्टूबर 2021 तक हमें इसे स्थगित रखेंगे। सभी विषयों को गंभीरता से लेने वाले मुख्यमंत्री हमें मिले हैं, उसके लिए उनका धन्यवाद भी व्यक्त किया।
चारधाम महापंचायत सदस्य उमेश सती ने कहा कि मुख्यमंत्री से आज सकारात्मक बातचीत हुई है। हमें पूरी उम्मीद है कि इस बातचीत से जल्द से जल्द उचित निष्कर्ष तक पहुंचेगे। मामले का उचित हल निकलने की पूरी आशा है। हम चारों धामों के लोगों ने निर्णय लिया है कि 30 अक्टूबर 2021 तक हम अपना आन्दोलन स्थगित रखेंगे। उसके बाद जैसा आउटकम सरकार की तरफ से आएगा, आगे के बारे में उसके बाद तय करेंगे।
      इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अरविंद पाण्डेय, गणेश जोशी, सचिव शैलेश बगोली, सीईओ देवस्थानम् बोर्ड रविनाथ रमन, सचिव एच.सी. सेमवाल, एसीईओ देवस्थानम् बोर्ड बी.डी. सिंह, चार धाम तीर्थ पुरोहितों एवं हक-हकूकधारी महापंचायत समिति के प्रतिनिधियों में कृष्णकांत कोटियाल(अध्यक्ष) चार धाम तीर्थ पुरोहित हक-हकूकधारी महापंचायत समिति, हरीश डिमरी(महामंत्री) चारधाम तीर्थ पुरोहित हक-हकूकधारी महापंचायत समिति, लक्ष्मी नारायण जुगडाण (कोषाध्यक्ष), सुरेश सेमवाल (सहसचिव), दुर्गा प्रसाद भट्ट (सदस्य) चन्द्रबदनी मंदिर, विनोद शुक्ला (उपाध्यक्ष), सुरेश उनियाल (मंत्री) यमुनोत्री मंदिर समिति, संजीव सेमवाल (पूर्व अध्यक्ष) गंगोत्री मंदिर समिति, आचार्य नरेशनान्द बह्मकपाल तीर्थ पुरोहित मिडिया प्रभारी, दीपक सेमवाल (सचिव) गंगोत्री मंदिर समिति, राजेश सेमवाल (सह सचिव) गंगोत्री मंदिर समिति, श्याम पंजपुरी (देवप्रयाग), कुबेरनाथ पोस्ती (देवप्रयाग), प्रशान्त भट्ट (नगर अध्यक्ष), पुरषोत्तम उनियाल (पंडा पुरोहित अध्यक्ष), राजस्वरूप उनियाल (उपाध्यक्ष) मंदिर समिति यमुनोत्री, अखिलेश कोटियाल (देवप्रयाग), राहुल कोटियाल (देवप्रयाग)  उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Car Shire || Auto Mechanic & Repair WordPress Theme Car Wash – Auto Spa WordPress Theme Car Zone – Towing & Repair WordPress Theme Carbon – Car Service Elementor Template Kit CarCare – Auto Service & Repair Elementor Template Kit Card Slider – Addon for WPBakery Page Builder Carddio – Card Payment & Online Banking Elementor Template Kit CarDealerz – Auto Dealer & Auto Shop Website Elementor Template Kit Cardioly – Cardiologist and Medical WordPress theme CardLab – Prepaid Card Selling WordPress Plugin