देहरादून। क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री महिपाल सिंह मकराना जी के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर करणी सेना के सदस्य श्री आर.एस. नेगी जी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर महिपाल सिंह मकराना एवं करणी सेना के सदस्यों के बीच UGC Roll Back से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के साथ ही संगठन की आगामी रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई।
श्री मकराना ने इस अवसर पर अपने विचार साझा किए। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संबंधित विषयों पर आपसी संवाद एवं विचार-विमर्श के माध्यम से आगे की दिशा तय करने पर चर्चा की।
वही आर.एस. नेगी ने कहा कि UGC Roll Back से जुड़े विषय पर समाज के लोगों के बीच व्यापक चर्चा और संवाद की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सभी को एकजुट होकर अपनी बात रखनी चाहिए तथा संगठन की आगामी रणनीति आपसी विचार-विमर्श और सामूहिक सहमति के आधार पर तय की जानी चाहिए। उन्होंने श्री महिपाल सिंह मकराना जी का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर स्वागत करते हुए उनके विचारों को महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर करणी सेना के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।
महिपाल सिंह मकराना का उत्तराखंड आगमन पर जोरदार स्वागत

