देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी 7 सितम्बर 2026 को आयोजित मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा रविवार को परेड ग्राउंड पहुंचीं।
इस दौरान कुमारी सैलजा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।
प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा एवं मनोज यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री संगठन राजेन्द्र भंडारी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, गरिमा दसोनी, राकेश राणा, कविन्द्र इष्टवाल, प्रदेश सचिव अमेन्द्र बिष्ट एवं राजेश चमोली, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी तथा विकास नेगी टीचकुले सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
राजीव महर्षि ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री आवास घेराव की तैयारियों का प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने लिया जायजा

