नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को वर्ष 2026 के लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड की धरती पर जन्मे अजीत डोभाल पूरे राष्ट्र का गौरव हैं। उन्होंने अपने अद्वितीय व्यक्तित्व, असाधारण साहस, दूरदर्शी नेतृत्व और रणनीतिक कौशल के बल पर देश की सुरक्षा व्यवस्था को नई दिशा प्रदान की है।
उन्होंने कहा कि भारत की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए अजीत डोभाल का समर्पण अतुलनीय रहा है। देश की सुरक्षा से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण अभियानों में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है, जिसके लिए उन्हें देश और दुनिया में विशेष पहचान मिली है।
अनिल बलूनी ने कहा कि लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाना न केवल अजीत डोभाल के लिए, बल्कि पूरे उत्तराखंड और देशवासियों के लिए गर्व का विषय है। यह सम्मान राष्ट्रहित के प्रति उनके समर्पण और उत्कृष्ट योगदान का गौरवपूर्ण अभिनंदन है।
लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुए अजीत डोभाल, सांसद अनिल बलूनी ने दी बधाई

