देहरादून। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को कैबिनेट मंत्री खजान दास, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
दिवाकर दुबे, महेश पाल और बरखा पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नीतियों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर लगातार बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह जुड़ाव पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने के साथ ही भाजपा की नीतियों के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।
भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं में अमन कुमार, तस्लीम, चेज संगरवाल, शेर सिंह, राजन सिंह, अक्षय, देवेश पाल, भूख्य श्रीधन, रोहन पाल, रजत भट्ट, वर्षा, बीना, पिन सिंह, राकेश खड़ी, विमला, निर्मला, अरुण, साहिला, मंत्री देवी, सुभाष, सागर, विनय, कोशुरातल, खरविकांत गौड़, पर्वी, प्रभा, प्रियांत ठाकुर, अंशिका, वैभव दत्त, आलोक रामो, समित अरोड़ा, आकाश, रिषभ पांडे, आकाश थॉमस, दीपेंद्र सिंह, वीरेंद्र राजात, सुशांत मुखर्जी, अविनाश तांती, एकांश गंग, रौनक और शशांक चंदेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का भाजपा में शामिल होना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी नीतियों तथा भाजपा के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय प्रभारी जगमोहन रावत ने किया।
भाजपा में शामिल हुए सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन को मिली मजबूती

