देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में सुमेधा पुरोहित को धर्म एवं संस्कृत जिला प्रकोष्ठ ऋषिकेश का संयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।
सुमेधा पुरोहित लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। इससे पूर्व वे रानीपोखरी मंडल में भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष तथा महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी हैं। वर्तमान में भी वे संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।
पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि सुमेधा पुरोहित अपने संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली के दम पर धर्म एवं संस्कृत जिला प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत करेंगी तथा धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगी।
नियुक्ति के बाद सुमेधा पुरोहित ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए वे पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करेंगी।
सुमेधा पुरोहित को भाजपा ने सौंपी धर्म एवं संस्कृत जिला प्रकोष्ठ संयोजक की जिम्मेदारी

