Header Banner
ताज़ा ख़बरें

रमेश मैखुरी ने की सीएम से मांग, गैरसेण को बनाया जाए नया जिला

चमोली। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी ने मुख्यमंत्री से गैरसेण को नया जिला घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गैरसेण को जिला बनाए जाने से न केवल प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि भविष्य में इसे स्थायी राजधानी बनाए जाने का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
रमेश मेखुरी ने कहा कि वर्तमान में क्षेत्रफल की दृष्टि से चमोली उत्तराखंड का सबसे बड़ा जनपद है, जिसके कारण दूरस्थ क्षेत्रों में प्रशासनिक पहुंच और विकास कार्यों में कठिनाई आती है। ऐसे में गैरसेण को अलग जिला बनाए जाने से स्थानीय स्तर पर शासन-प्रशासन की पहुंच आसान होगी और आम जनता को राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि जिला बनने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। इससे दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी।
मेखुरी ने मुख्यमंत्री से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। उनका कहना है कि गैरसेण लंबे समय से उत्तराखंड की स्थायी राजधानी की भावना से जुड़ा रहा है और इसे जिला बनाना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।
अब देखना होगा कि सरकार इस मांग पर क्या रुख अपनाती है और गैरसेण को जिला बनाने के मुद्दे पर आगे क्या निर्णय लिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Shopcroc WP – Elementor Multi-purpose WooCommerce WordPress Theme Shoperific – WooCommerce WordPress Theme Shopfront – Next-Generation eCommerce Theme Shopkeeper – Multi-Purpose WooCommerce Theme ShopMagic - WooCommerce Marketing Automation, Workflows and More ShopMe – Multi Vendor Woocommerce WordPress Theme Shoppica – Premium OpenCart Theme Shopping Mall – Entertainment Center and Business WordPress Theme Shoppix – Jewellery Shop Elementor Template Kit ShoppyStore – Multipurpose Responsive WooCommerce WordPress Theme