Header Banner
ताज़ा ख़बरें

थपलियाल ने की ओली क्षेत्र को कृषि अनुसंधान केंद्र की सौगात दिलाने की पहल, सांसद अनिल बलूनी ने दिया भरोसा

चमोली। कर्मकार बोर्ड के सदस्य कृष्णमणी थपलियाल ने सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात कर जनपद चमोली के ओली क्षेत्र में कृषि अनुसंधान केंद्र स्थापित करने की मांग की।
मुलाकात के दौरान थपलियाल ने कहा कि चमोली जिले का ओली क्षेत्र भौगोलिक एवं जलवायु की दृष्टि से कृषि अनुसंधान के लिए अत्यंत उपयुक्त है। यहां उच्च हिमालयी फसलों, बागवानी, जड़ी-बूटी उत्पादन और जैविक खेती को बढ़ावा देने की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि कृषि अनुसंधान केंद्र की स्थापना से स्थानीय किसानों को नई तकनीक, उन्नत बीज और वैज्ञानिक मार्गदर्शन मिल सकेगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।
सांसद अनिल बलूनी ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही संबंधित मंत्रालय से वार्ता कर कृषि अनुसंधान केंद्र स्थापित कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र की स्थापना से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और युवाओं को कृषि के क्षेत्र में आधुनिक प्रशिक्षण प्राप्त होगा।
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि केंद्र की स्थापना से चमोली जिले में कृषि विकास को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes YellowPencil – Visual CSS Style Editor Yena – Beauty & Cosmetic WooCommerce Theme Yet Skin – Add-on for Go Pricing YITH Advanced Refund System for WooCommerce Premium YITH Amazon S3 Storage Premium YITH Auctions for WooCommerce Premium YITH Best Price Guaranteed for WooCommerce Premium YITH Boemia | The Best WordPress E-Commerce Theme YITH Booking And Appointment for WooCommerce Premium YITH Composite Products for WooCommerce Premium