Header Banner
ताज़ा ख़बरें

बलूनी बोले, मोदी जी की नई खेल संस्कृति से बदली देश की तस्वीर

गोपेश्वर (चमोली)।गढ़वाल सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत गोपेश्वर में टेबल टेनिस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर गढ़वाल लोकसभा सांसद, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चयनित कर उन्हें उन्नत एवं आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे 2030 में अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व कर सकें। उन्होंने कहा, “मेरा लक्ष्य है कि गढ़वाल के खिलाड़ी 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का परचम लहराएं और आगे चलकर ओलंपिक में भी भारत का नाम रोशन करें।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई खेल संस्कृति विकसित हुई है। खेल इंफ्रास्ट्रक्चर में व्यापक सुधार हुआ है और जहां पहले खेलों में भ्रष्टाचार की चर्चा होती थी, आज वहां पदकों की बात होती है। प्रधानमंत्री स्वयं खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हैं, चाहे वे जीतें या हारें।
सांसद बलूनी ने कहा कि टेबल टेनिस का फाइनल गोपेश्वर में कराने का उद्देश्य दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि गोपेश्वर और आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ी टेबल टेनिस, बैडमिंटन या क्रिकेट में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो उनके लिए आवश्यक प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने गढ़वाल को देश का स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन और विंटर स्पोर्ट्स हब बनाने की दिशा में कार्य करने की बात कही।
प्रतियोगिता के परिणाम
पुरुष वर्ग:
विजेता – आदित्य सिंह (चमोली)
उपविजेता – अनंत बिष्ट (पौड़ी)
महिला वर्ग:
विजेता – काजल नेगी (पौड़ी)
उपविजेता – सानिया (चमोली)
अंडर-16 बालक वर्ग:
विजेता – प्रियांशु नेगी (चमोली)
उपविजेता – रुद्राक्ष रावत (पौड़ी)
अंडर-16 बालिका वर्ग:
विजेता – दीया सैनी (चमोली)
उपविजेता – नंदिनी (पौड़ी)
इस अवसर पर गढ़वाल सांसद खेल महोत्सव के संयोजक मुकेश कोली, सह-संयोजक बिपिन कैंथोला, जयवीर सिंह रावत सहित खेल विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes SquaDrone – Drone & UAV Business Square – Real Estate WordPress Theme Squareroot – WordPress Resume Theme Squares – Interactive Design Agency Portfolio WordPress Theme Squaretype – Modern Blog WordPress Theme Sørina – Creative Portfolio WordPress Theme Stack – Clean Responsive Bootstrap 4 Admin Dashboard Template Stack – Multi Purpose HTML with Page Builder StaffScout – Job Board and Employment WordPress Theme Stamin – Fitness and Gym WordPress Theme