ताज़ा ख़बरें

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में अनिल बलूनी की अहम पहल:नौटियाल

खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का स्वर्णिम अवसर: अनिल नौटियाल

गोपेश्वर। सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ आज जिला मुख्यालय स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में हुआ। प्रथम दिवस जनपद के सभी विकासखंडों से चयनित प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 265 प्रतिभागी खिलाड़ियों के बीच विभिन्न खेलों में कड़े मुकाबले देखने को मिले।

प्रतियोगिता का उद्घाटन संयुक्त रूप से करणप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, बद्रीनाथ के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी, भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल वर्तवाल, राज्य मंत्री हरक सिंह नेगी, जिला महामंत्री विनोद कनवासी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने किया। उद्घाटन के पश्चात अतिथियों ने कबड्डी टीमों का निरीक्षण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। इसके बाद क्रमशः टेबल टेनिस, बैडमिंटन, खो-खो एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं प्रारंभ की गईं।

इस अवसर पर करणप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का स्वर्णिम अवसर प्रदान कर रहा है। वहीं थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि पूर्व में संसाधनों के अभाव में खिलाड़ी उचित मंच तक नहीं पहुंच पाते थे, लेकिन वर्तमान में सरकार खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन और अवसर उपलब्ध करा रही है।

बद्रीनाथ के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे लाने की यह पहल अनुकरणीय है। उन्होंने बताया कि लोकसभा स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल वर्तवाल ने कहा कि जिलास्तर पर विजेता खिलाड़ी लोकसभा पौड़ी गढ़वाल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे, जहां स्वयं सांसद अनिल बलूनी द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

भाजपा जिला महामंत्री विनोद कनवासी ने कहा कि गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों की बड़ी संख्या भविष्य के उज्ज्वल संकेत दे रही है।

प्रतियोगिता के परिणाम:

वॉलीबॉल बालिका ओपन – बद्रीनाथ विधानसभा (प्रथम स्थान)

वॉलीबॉल बालक अंडर-16 – बद्रीनाथ विधानसभा (प्रथम स्थान)

कबड्डी ओपन – करणप्रयाग विधानसभा

कबड्डी अंडर-16 – करणप्रयाग विधानसभा

कबड्डी बालिका ओपन – बद्रीनाथ विधानसभा

खो-खो – बद्रीनाथ विधानसभा

बैडमिंटन अंडर-16 – प्रतिज्ञा बुटोला (बद्रीनाथ विधानसभा)

बैडमिंटन ओपन – बद्रीनाथ विधानसभा

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी मोहित, प्रभारी खेल अधिकारी रश्मि बिष्ट, विधानसभा संयोजक महेंद्र सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, दसौली मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, मंडल महामंत्री भारत गढ़िया, सोशल मीडिया प्रमुख सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह बर्तवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Kodelaw – Lawyer Attorney Elementor Template Kit Koffe – Cafe & Coffee Shop Template Kit KoKa – MultiPurpose WooCommerce Theme Kold – Air Conditioner & HVAC Repair Service Elementor Template Kit Kologi – Charity NonProfit Elementor Template Kit Kolumn – Blog WordPress Theme Kolyoum – Creative Blog & News WordPress Theme Komo – Bike Rental Shop WordPress Theme Konado – Organic Theme for WooCommerce WordPress Koncrete – Construction & Building Elementor Template Kit