ताज़ा ख़बरें

डॉ. धनसिंह रावत के नेतृत्व में चिकित्सा शिक्षा सशक्त, मेडिकल कॉलेजों में 62% फैकल्टी तैनात

हरीश चमोली

प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत जी के नेतृत्व में राजकीय मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की उपलब्धता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। वर्तमान में प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में लगभग 62 प्रतिशत फैकल्टी की तैनाती सुनिश्चित की जा चुकी है, जो चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

डॉ. धनसिंह रावत का स्पष्ट मानना है कि बेहतर चिकित्सा शिक्षा ही मजबूत स्वास्थ्य सेवाओं की नींव होती है। इसी सोच के तहत सरकार न केवल मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक संसाधनों को सुदृढ़ कर रही है, बल्कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दे रही है।

वहीं शिक्षा मंत्री के रूप में डॉ. रावत जी नौनिहालों को शिक्षा के लिए उपयुक्त संसाधन, सुरक्षित वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दे रहे हैं। चाहे विद्यालयी शिक्षा हो या उच्च एवं चिकित्सा शिक्षा हर स्तर पर गुणवत्ता सुधार सरकार के एजेंडे में शामिल है।

राज्य सरकार का यह प्रयास न केवल आने वाले समय में योग्य डॉक्टरों की संख्या बढ़ाएगा, बल्कि आम जनता को सुलभ, सशक्त और विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान करेगा। यह पहल प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत कदम के रूप में देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!