Header Banner
ताज़ा ख़बरें

जिला पंचायत अध्यक्ष, स्थानीय युवाओं और सरकार के सहयोग से बची एक अनमोल जान

चमोली। नंदानगर के निवासी साजन सिंह बिष्ट को अचानक हार्ट अटैक आने पर समय रहते तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। परिजनों और ग्रामीणों की तत्परता के चलते मरीज को तुरंत गोपेश्वर जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हैली एम्बुलेंस के माध्यम से AIIMS रेफ़र किया गया।

इस पूरे राहत कार्य में चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत बिष्ट भी मौजूद रहे। उन्होंने ग्राम पुणकिला के मनीष राणा का विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने मानवता की मिसाल पेश करते हुए अपनी निजी गाड़ी से मरीज को बिना देर किए गोपेश्वर अस्पताल पहुंचाया। उनकी यह तत्परता और सेवा-भाव अनुकरणीय है।

जिला चिकित्सालय गोपेश्वर के सभी डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को भी पंचायत अध्यक्ष ने हृदयपूर्वक धन्यवाद दिया, जिन्होंने समय पर प्रभावी उपचार देकर मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के त्वरित सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक फोन कॉल पर ही हैली एम्बुलेंस की तत्काल व्यवस्था हो सकी, जिससे साजन सिंह को शीघ्र AIIMS पहुंचाना संभव हुआ।

सभी के सामूहिक सहयोग और संवेदनशीलता के कारण आज एक अनमोल जीवन सुरक्षित है। यह घटना मानवीय कर्तव्य, तत्परता और प्रशासनिक दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes SquaDrone – Drone & UAV Business Square – Real Estate WordPress Theme Squareroot – WordPress Resume Theme Squares – Interactive Design Agency Portfolio WordPress Theme Squaretype – Modern Blog WordPress Theme Sørina – Creative Portfolio WordPress Theme Stack – Clean Responsive Bootstrap 4 Admin Dashboard Template Stack – Multi Purpose HTML with Page Builder StaffScout – Job Board and Employment WordPress Theme Stamin – Fitness and Gym WordPress Theme