Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

70 विधानसभाओं में महिला मोर्चा ने निकाली पदयात्रा व स्कूटी रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के 10 साल बेमिसाल: आशा नौटियाल

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल बेमिसाल उपलब्धियां को लेकर भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश भर में पदयात्रा /स्कूटी रैली निकाली है ।भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि प्रदेश की 11 विधानसभाओं में स्कूटी रैली का आयोजन किया गया जबकि 59 विधानसभाओ में पदयात्रा निकाली गई है। करीब 20 हजार महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

उनका कहना है कि केंद्र / राज्य सरकार की योजनाओं को भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचा रहे हैं उन्हें जनता का अपार जन समर्थन मिल रहा है उनका कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत करने की दिशा में सफल सिद्ध हो रही है। इससे साफ है कि एक बार फिर प्रदेश की पांचो लोकसभा सीटों पर भाजपा जीत का परचम लहराएगी।

भाषा भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 10 साल बेमिसाल हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं नारी शक्ति के लिए कल्याणकारी साबित हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक सशक्त मजबूत भरोसेमंद पारदर्शी लोकप्रिय सरकार चल रही है विश्व पटल पर भी देश का मान बड़ा है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही योजनाएं महिलाओं का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा रही है ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को उन्नति के शिखर की और लेकर जा रहे हैं यही वजह है कि आज भाजपा के प्रति आम जनमानस का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा के सभी प्रत्याशियों को प्रदेश की जनता जीत कर दिल्ली भेजेगी। उनका कहना है कि निष्पक्ष और पारदर्शी, बेदाग सरकार चल रही है । यही वजह है की आम लोगों का भरोसा भाजपा पर बढ़ रहा है।

भाजपा महिला मोर्चा का कहना है कि 6 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का आयोजन कोलकाता में होगा जिसका प्रसारण उत्तराखंड के सभी 270 मंडल पर किया जाएगा जिसमें तकरीबन 1 लाख महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का पूरे प्रदेश में प्रसारण देखेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Multi Vendor Daily Deals Plugin for WooCommerce Multi-Vendor SMS Notification for WooCommerce Multicon – Multi-Purpose Construction Industry Theme Multikart – eCommerce HTML + Admin + Email + Invoice Template Multikart – React Next JS Multipurpose Ecommerce, React Hooks , Context API MultiLive – Multiple Live Stream Broadcaster Plugin for WordPress Multimedia Responsive Carousel with Image Video Audio Support – WordPress Plugin Multinews | Multi-purpose WordPress News,Magazine Multiple Vendor for Rental Marketplace in WooCommerce (add-ons) MultiPurpose Before After Slider