Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

43 लाख की ठगी करने वाला गुजरात से गिरफ्तार

देहरादून। एसटीएफ ने 43 लाख की रूपये की ठगी करने वाले को सूरत गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। जिसको दून लाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने जानकारी देते हुये बताया कि जनपद हरिद्वार (रुडकी) निवासी पीड़ित ने माह जून 2024 में साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून पर मुकदमा दर्ज कराया, जिसमें पीडित ने बताया कि एक दिन उसके इंस्टाग्राम आईडी पर स्टॉक ट्रेडिंग की जानकारी सम्बन्धी एक विज्ञापन आया व उसे व्हाटसेप ग्रुप फोरचुन एलाइंस 701 एवं स्वीप 2717 से भी जोड दिया गया जिसमें उसे स्टॉक ट्रेडिंग में निवेश करके अच्छा खासा मुनाफा कमाने का प्रलोभन दिया जाने लगा। इसके बाद कम निवेश करके अधिक मुनाफा कमाने के दिये जा रहे प्रलोभनों के जाल में फंसाते हुए 43 लाख 11 हजार रूपये की ठगी की गयी।
प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ ने घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित कर मुकदमें के सफल एवं शीघ्र खुलासे के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साईबर क्राईम पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बैंक खातों व मोबाइल नम्बरों तथा व्हाटसप की जानकारी के लिए सम्बन्धित बैंकों, सर्विस प्रदाता कम्पनी, तथा मेटा एवं गूगल आदि से पत्राचार कर डेटा प्राप्त किया गया। प्राप्त डेटा के विश्लेषण से जानकारी मे आया कि आरोपियों ने पीडित से धोखाधडी से ठगी गयी धनराशि को विभिन्न बैंक खातों में स्थानान्तरित किया था बैंक खातों के अवलोकन से प्रकाश में आया कि आरोपियों ने इन बैंक खातों में फर्जी आईडी से लिये गये मोबाईल नम्बरों को एसएमएस अलर्ट के रूप में रजिस्टर्ड किया गया था। जांच के दौरान साईबर थाना पुलिस टीम ने तकनीकी व डिजिटल साक्ष्य एकत्र कर घटना से सम्बन्धित आरोपियों को चिन्ह्ति करते हुये आरोपियों की तलाश जारी की तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिशें दी, किन्तु आरोपी काफी शातिर किस्म के हैं जो पुलिस को चकमा देने के उद्देश्य से समय-समय पर अपनी लोकेशन बदलते रहते थे। साईबर पुलिस टीम ने अथक मेहनत एवं प्रयास से तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुये साक्ष्य एकत्रित कार्यवाही करते हुये मुकदमें में वांछित एक आरोपी समीर दिलावर पटेल पुत्र दिलावर पटेल को श्रीराम अमरोली गुजरात से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बैंक खाते का एसएमएस एलर्ट नंबर सहित मोबाइल फोन, व बैक पास बुक बरामद हुए है। एसटीएफ ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको दून लाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Multi Vendor Daily Deals Plugin for WooCommerce Multi-Vendor SMS Notification for WooCommerce Multicon – Multi-Purpose Construction Industry Theme Multikart – eCommerce HTML + Admin + Email + Invoice Template Multikart – React Next JS Multipurpose Ecommerce, React Hooks , Context API MultiLive – Multiple Live Stream Broadcaster Plugin for WordPress Multimedia Responsive Carousel with Image Video Audio Support – WordPress Plugin Multinews | Multi-purpose WordPress News,Magazine Multiple Vendor for Rental Marketplace in WooCommerce (add-ons) MultiPurpose Before After Slider