Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 2682 नए मामले सामने आए

Mers Corona Virus, MERS-COV.3d rendering

देहरादून । उत्तराखंड में रविवार को कोरोना संक्रमण के 2682 नए मामले सामने आए हैं। अब तक कुल 7440 मरीजों की मौतें हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 328 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन्हें मिलाकर 337865 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। वर्तमान में 17223 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 91.33 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 13.71 प्रतिशत पहुंच गई है।
देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 1331 संक्रमित मिले हैं। नैनीताल में 188, हरिद्वार में 351, ऊधमसिंह नगर में 281, चंपावत में 00, पौड़ी में 159, अल्मोड़ा में 74, टिहरी में 79, पिथौरागढ़ में 69, बागेश्वर में 71, चमोली में 35, रुद्रप्रयाग में 13 और उत्तरकाशी जिले में 31 संक्रमित मिले हैं।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नारसन बॉर्डर पर पुलिस की ओर से सख्ती बढ़ा दी गई है। पुलिस ने बॉर्डर से गुजरने वाले सभी वाहनों की सख्ती से चेकिंग की। साथ ही वाहनों की गहनता से तलाशी ली। साथ ही कोरोना जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद ही पुलिस ने बॉर्डरों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। रविवार को नारसन बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिस ने सड़क पर उतरकर वाहनों की तलाशी ली। रविवार को लगभग 2845 लोगो की जांच की गई। जांच में 27 लोग पॉजिटिव पाए। उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Cabello – Professional Stylist Elementor Template Kit Cabin – Beautiful Vintage WordPress Theme Caden Mega Store Responsive WordPress Theme Cafert – Cafe and Restaurant Elementor Template Kit Cafert – Cafe and Restaurant WordPress Theme Cake Bakery – Pastry WordPress Cake & Bakery WordPress Theme Cakecane – Cake & Pastry Elementor Template Kit Cakecrumbs – Bakery Elementor Template kit Cakeryshop – Bakery Business Template Kit