Header Banner
ताज़ा ख़बरें

हरदा ने बयां की असली तस्वीर, आलसी नहीं हार स्वीकार कर चुकी है कांग्रेसः चौहान

देहरादून। भाजपा ने काग्रेस नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत के बयांन पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस की असली तस्वीर पेश की है। कांग्रेस आलसी ही नही, बल्कि वह मनोवैज्ञानिक रूप से थक गयी है और चुनाव लड़ने की औपचारिकता भर कर रही है। कांग्रेस नेता पहले तो चुनाव मे उतरने से भागते नजर आये और अब मैदान मे उतरे नेताओं और कार्यकर्ताओ मे हताशा और निराशा का भाव है। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पार्टी की नीति से निराश होकर लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सोई कांग्रेस कार्यकर्ता और उनके सहयोगी एक दूसरे को हौंसला दे रहे है, लेकिन उनकी हालत एक जैसी है। जैसी कांग्रेस वैसे सहयोगी। कांग्रेस चुनाव से पहले भी सोई हुई थी और कभी भी विपक्ष के धर्म का पालन नही कर पायी। जनसरोकारों के साथ न्याय नही कर पाए। आधारहीन सहयोगी कांग्रेस को जगा रहे हैं तो स्थिति को समझा जा सकता है। कांग्रेस का संगठन नही, बल्कि वह गुटीय दल है और उसका गठबंधन भी गुटीय है। कांग्रेस की लडाई अब अस्तित्व बचाने की है। पांचो सीटों पर हवाई दावा करने वाले क्षत्रपों के लिए भी यह कथन आँख खोलने वाला है।
चैहान ने कहा कि भाजपा राज्य की पाँचों सीटों पर बड़े अंतर से क्लीन स्वीप करने जा रही है। जनता ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे तीसरी बार विकास के लिए मत देने का मन बना लिया है। कांग्रेस मुकाबले मे अपनी बुरी स्थिति को लेकर शुरू से ही आशंकित है। क्योंकि एक ओर नेताओं और कार्यकर्ताओ का पलायन तथा दूसरी ओर नेताओं का चुनाव लड़ने से भागना इसके लक्षण हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी असलियत का पता जल्द लग जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Foto – Photography WordPress Themes for Photographers Fotomag – A Silky Minimalist Blogging Magazine WordPress Theme For Visual Storytelling Fototag – Photography WordPress Theme Fotro – Food & Restaurant Elementor Template Kit Foturo – Photography Portfolio & Creative Agency Elementor Template Kit Fouens – Cleaning & Home Maintenance Company Elementor Template Kit FOX – WooCommerce Currency Switcher Professional – Multi Currency [WOOCS] Foxeresto – Restaurant WordPress Theme Foxiz – Newspaper News & Magazine WordPress Foxiz - WordPress Newspaper News and Magazine